ePaper

धनु साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, आर्थिक लाभ के शुभ संकेत मिल रहा है

Updated at : 27 Apr 2025 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
Sagittarius Weekly Horoscope 28 April to 4 May 2025 in Hindi

Sagittarius Weekly Horoscope 28 April to 4 May 2025

Sagittarius Weekly Horoscope 28 April to 4 May 2025: धनु राशि के लिए 28 अप्रैल से 4 मई 2025 का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

Sagittarius Weekly Horoscope 28 April to 4 May 2025: अप्रैल माह का अंतिम और मई महीने का पहला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल.

धनु साप्ताहिक राशिफल (28 अप्रैल-04 मई 2025)

इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी और आप खुद को पहले से अधिक ऊर्जावान और सक्रिय महसूस करेंगे. पुरानी बीमारियों से राहत मिलने के भी योग बन रहे हैं, जिससे आपका आत्मविश्वास और जीवनशैली दोनों में सकारात्मक बदलाव आएगा यदि आपका कोई धन लंबे समय से मुआवज़े या कर्ज के रूप में अटका हुआ था, तो इस सप्ताह वह आपको मिलने की प्रबल संभावना है. ग्रहों की अनुकूल स्थिति आपकी राशि के जातकों को आर्थिक लाभ के शुभ संकेत दे रही है. पारिवारिक जीवन में आपको इस सप्ताह खास ध्यान रखना होगा कि आपकी किसी बात या व्यवहार से आपके करीबी या घर के सदस्य आहत न हों. इसलिए काम की व्यस्तता के बीच परिवार के लिए समय निकालें और उनकी ज़रूरतों को समझने की कोशिश करें. कार्यस्थल पर किसी जिम्मेदारी को पूरा करने में थोड़ी कठिनाई आ सकती है, लेकिन आपके वरिष्ठ अधिकारी आपका मार्गदर्शन करते हुए आपकी सहायता कर सकते हैं. इसके लिए ज़रूरी है कि आप शुरुआत में ही उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराएं और उनके सहयोग को स्वीकार करें. छात्रों के लिए यह सप्ताह विशेष फलदायक रहेगा. वे जिन प्रयासों को अब तक निष्फल समझ रहे थे, उनका फल अब मिलने लगेगा. इस दौरान आप अपने ज्ञान और समझ से शिक्षकों को प्रभावित कर पाएंगे, जिससे न सिर्फ उनका मार्गदर्शन मिलेगा, बल्कि आगामी परीक्षाओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे.

मेष साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, आपके विरोधियों के लिए चुनौती बन सकती है 

वृष साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, बिजनेस से जुड़ी बातें हर किसी से साझा न करें

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, करियर और लक्ष्यों की अनदेखी न करें

कर्क साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, थोड़ी सी लापरवाही से नुकसान हो सकता है

शुभ रंग- नीला. गुलाबी
शुभ अंक-1,8
शुभ दिन- बुधवार, शुक्रवार

सिंह साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, मानसिक तनाव बढ़ने की संभावना है

कन्या साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, संयम और धैर्य से काम लेना ही बेहतर रहेगा

तुला साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, किसी गंभीर आर्थिक संकट से बचेंगे

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, सहकर्मियों के साथ पुराने मतभेद खत्म होंगे

धनु राशि वालों का स्वभाव

धनु राशि के व्यक्तियों को क्रोध जल्दी आता है. वे भोजन और शराब के प्रति अत्यधिक लापरवाह होते हैं, जिसके परिणामस्वरूप वे मोटापे और नशे की लत का शिकार हो जाते हैं. उन्हें पारिवारिक संबंधों में कोई रुचि नहीं होती.

धनु साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, आर्थिक लाभ के शुभ संकेत मिल रहा है

मकर साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, अपनों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है 

कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, धन की कमी महसूस होगी

मीन राशि राशि साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola