कन्या साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, संयम और धैर्य से काम लेना ही बेहतर रहेगा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Apr 2025 5:48 AM
Virgo Weekly Horoscope 28 April to 4 May 2025
Virgo Weekly Horoscope 28 April to 4 May 2025: कन्या राशि के लिए 28 अप्रैल से 4 मई 2025 का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Virgo Weekly Horoscope 28 April to 4 May 2025: अप्रैल माह का अंतिम और मई महीने का पहला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल.
कन्या साप्ताहिक राशिफल (28 अप्रैल-04 मई 2025)
घर-परिवार और निजी जीवन में चल रही तनावपूर्ण परिस्थितियां इस सप्ताह आपको भीतर से उदास और बेचैन कर सकती हैं. हालांकि, आप अपनी इस बेचैनी को दूसरों से छुपाने की कोशिश करेंगे, जिससे आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन या आक्रामकता बढ़ सकती है. अगर आप इस सप्ताह अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं, तो सलाह यही है कि निवेश से पहले केवल उन्हीं लोगों की राय लें जो व्यवहारिक, अनुभवी और समझदार हों. ऐसा करने से आप न सिर्फ अपने धन की सुरक्षा कर पाएंगे, बल्कि लाभ भी अर्जित कर सकेंगे. सप्ताह के मध्य या अंत में घर में किसी नन्हे मेहमान के आगमन की शुभ सूचना से वातावरण में खुशियां और आपसी मेलजोल बढ़ेगा. इस मौके को खास बनाने के लिए परिवार के साथ पिकनिक या छोटे से सेलिब्रेशन की योजना बनाना अच्छा रहेगा. कार्यस्थल पर इस सप्ताह वरिष्ठ अधिकारी और बॉस कुछ कठोर मूड में रह सकते हैं. वे आपके कार्यों में कमियां निकाल सकते हैं, जिससे आत्मविश्वास डगमगा सकता है और सहकर्मियों के सामने अपमानजनक स्थिति का सामना भी करना पड़ सकता है. ऐसे में संयम और धैर्य से काम लेना ही बेहतर रहेगा. विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह काफी अनुकूल रहेगा. वे यदि थोड़ी सावधानी और नियमितता के साथ पढ़ाई जारी रखें, तो उन्हें अच्छे परिणाम मिलने की पूरी संभावना है.
मेष साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, आपके विरोधियों के लिए चुनौती बन सकती है
वृष साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, बिजनेस से जुड़ी बातें हर किसी से साझा न करें
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, करियर और लक्ष्यों की अनदेखी न करें
कर्क साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, थोड़ी सी लापरवाही से नुकसान हो सकता है
शुभ रंग- लाल, बैंगनी
शुभ अंक-2,7
शुभ दिन- सोमवार, शुक्रवार
सिंह साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, मानसिक तनाव बढ़ने की संभावना है
कन्या साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, संयम और धैर्य से काम लेना ही बेहतर रहेगा
तुला साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, किसी गंभीर आर्थिक संकट से बचेंगे
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, सहकर्मियों के साथ पुराने मतभेद खत्म होंगे
कन्या राशि वालों का स्वभाव
कन्या राशि के जातकों का स्वभाव कभी-कभी सरल और कभी-कभी कठोर होता है. इन्हें प्रकृति से गहरा लगाव होता है, इसलिए बागवानी और सुंदर पौधों की देखभाल करना इन्हें बहुत पसंद है. ये लोग अपनी जल्दबाजी और उतावलेपन के कारण अक्सर समस्याओं में पड़ जाते हैं.
धनु साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, आर्थिक लाभ के शुभ संकेत मिल रहा है
मकर साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, अपनों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है
कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, धन की कमी महसूस होगी
मीन राशि राशि साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










