वृश्चिक राशिफल 18 अप्रैल 2026: क्या साहस दिलाएगा सफलता या चुनौतियां बढ़ाएंगी आत्मविश्वास?

Published by : Neha Kumari Updated At : 18 Apr 2026 4:20 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 18 April 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संदेश दे रहा है. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 18 April 2026: आज चंद्रमा का षष्ठ भाव में गोचर शत्रुओं पर विजय दिला सकता है. यदि कोई पुराना कर्ज है, तो उसे चुकाने की योजना सफल होगी. मीन राशि के ग्रह आपकी बुद्धि को और धार देंगे. मामा पक्ष से सहयोग मिल सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा.

करियर/बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यकुशलता बढ़ेगी. अटके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं. व्यापार में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद आप लाभ कमाने में सफल रहेंगे. नौकरी में बॉस आपके काम से संतुष्ट रहेंगे. कानूनी उलझनों से राहत मिलने के योग हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

लव लाइफ: आज लव पार्टनर के साथ कुछ अनबन हो सकती है. काम के दबाव के कारण आप फोन पर समय नहीं दे पाएंगे, जिससे पार्टनर को बुरा लग सकता है. छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने से बचें. रोमांस के लिए शाम का समय निकालें ताकि तनाव कम हो सके.

स्वास्थ्य: मौसमी बीमारियों से सावधान रहें. सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है. काढ़ा पिएं और ठंडी चीजों के सेवन से बचें. शारीरिक थकान को दूर करने के लिए भरपूर आराम करें.

  • सावधानी: विवादित मामलों में पड़ने से बचें.
  • उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं.
  • शुभ अंक: 9
  • शुभ रंग: केसरिया

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola