ePaper

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 31 December 2025: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ, धन प्राप्ति के प्रबल योग

Updated at : 31 Dec 2025 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj ka Vrishchik Rashifal 31 December 2025

वृश्चिक आज का राशिफल 31 दिसंबर 2025

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 31 December 2025: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन बुधवार. पढ़ें आज का दैनिक वृश्चिक राशिफल.

विज्ञापन

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 31 December 2025: आज 31 दिसंबर 2025, दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी . ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल,बुध और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा मेष राशि में सुबह 09 बजकर 23 मिनट तक रहेंगे. उसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन बुधवार ….

Vrishchak Aaj Ka Rashifal वृश्चिक आज का राशिफल

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए आर्थिक उन्नति और वाणी के प्रभाव में वृद्धि वाला रहेगा. आपकी राशि का स्वामी मंगल द्वितीय भाव (धन भाव) में सूर्य, बुध और शुक्र के साथ स्थित है, जो एक बहुत शक्तिशाली ‘राजयोग’ जैसी स्थिति बना रहा है. आपकी बातों का प्रभाव दूसरों पर गहरा पड़ेगा.
करियर / बिजनेस: धन प्राप्ति के प्रबल योग हैं. यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था, तो आज उसके मिलने की संभावना है. बैंकिंग, फाइनेंस, और पैतृक व्यवसाय से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा हो सकता है. नौकरीपेशा जातकों को नई आय के स्रोत मिल सकते हैं.
रिलेशनशिप: पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्य या उत्सव में शामिल होने का अवसर मिलेगा. प्रेम संबंधों में गहराई आएगी और आप अपने पार्टनर को कोई कीमती उपहार दे सकते हैं. वाणी में मधुरता बनाए रखें.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधार होगा. हालांकि, मंगल और सूर्य की युति के कारण चेहरे या दांतों में हल्की समस्या हो सकती है. अधिक मिर्च-मसाले वाले भोजन से बचें, क्योंकि पेट में गर्मी या जलन की शिकायत हो सकती है.
सावधानी: अपनी आर्थिक स्थिति का बखान दूसरों के सामने न करें. निवेश के मामले में किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें. आज आपकी स्पष्टवादिता कुछ लोगों को चुभ सकती है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें.
उपाय: हनुमान जी को चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर अर्पित करें. “ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नमः” मंत्र का जाप करें. लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें.
शुभ रंग: गहरा लाल और मैरून
शुभ अंक: 9 और 1

चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581

ALSO READ:- Aaj Ka Panchang 31 December 2025: आज पौष शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola