तुला साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 मई तक: सप्ताह की शुरुआत में कुछ कार्यों में देरी हो सकती है

Published by :Shaurya Punj
Published at :01 May 2026 11:13 AM (IST)
विज्ञापन
तुला साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 मई तक

Tula Saptahik Rashifal 3 to 9 May 2026

Tula Saptahik Rashifal, तुला साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 मई तक: यह सप्ताह तुला राशि वालों के लिए संतुलन, समझदारी और सही निर्णय लेने का समय रहेगा. क्योंकि सप्तम सूर्य-बुध और नवम गुरु वैवाहिक सुख व व्यापारिक साझेदारी में तरक्की देंगे, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और यात्राएं सुखद रहेंगी. आप अपने कार्यों में संतुलन […]

विज्ञापन

Tula Saptahik Rashifal, तुला साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 मई तक: यह सप्ताह तुला राशि वालों के लिए संतुलन, समझदारी और सही निर्णय लेने का समय रहेगा. क्योंकि सप्तम सूर्य-बुध और नवम गुरु वैवाहिक सुख व व्यापारिक साझेदारी में तरक्की देंगे, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और यात्राएं सुखद रहेंगी. आप अपने कार्यों में संतुलन बनाए रखेंगे, जिससे सफलता के रास्ते खुलेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी और लोग आपके सुझावों को महत्व देंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक रहेगा. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. प्रेम जीवन में मधुरता और सामंजस्य बढ़ेगा.

करियर/बिजनेस: सप्ताह की शुरुआत में कुछ कार्यों में देरी हो सकती है, लेकिन मध्य के बाद स्थिति अनुकूल हो जाएगी. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में धैर्य बनाए रखना होगा. वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. व्यापारियों को नए अवसर मिलेंगे और साझेदारी में लाभ हो सकता है. कला, डिजाइन और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी.

रिलेशनशिप: दांपत्य जीवन में प्रेम और समझ बढ़ेगी. अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते की संभावना है. परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी. मित्रों का सहयोग बना रहेगा.

हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव और थकान से बचें. संतुलित आहार और नियमित व्यायाम अपनाएं. त्वचा और किडनी से जुड़ी समस्या वाले लोग सावधानी रखें.

सावधानी: निर्णय लेने में अधिक समय न लगाएं और दूसरों पर अत्यधिक निर्भर न रहें.

उपाय: शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी जी की पूजा करें, उन्हें सुगंधित पुष्प अर्पित करें और “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” का 108 बार जाप करें.

लकी डेट: 03, 06, 07
लकी कलर: हरा, क्रीम, गुलाबी
लकी दिन: शुक्रवार, बुधवार, शनिवार

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola