कर्क साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 मई तक: आने वाले हफ्ते में व्यापारियों को पुराने संपर्कों से लाभ होगा

Updated:
विज्ञापन

कर्क साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 मई तक

Kark Saptahik Rashifal: क्या इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों के प्रेम संबंधों में खुशियां बढ़ेंगी? स्वास्थ्य मजबूत रहेगा या तनाव परेशान करेगा? करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं या चुनौतियां आएंगी? जानें मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

Kark Saptahik Rashifal, कर्क साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 मई तक: यह सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए भावनात्मक संतुलन और नई दिशा का संकेत दे रहा है. क्योंकि अष्टम राहु और मेष के ग्रहों का प्रभाव कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ाएगा, जिससे करियर में स्थिरता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी. आप अपने कार्यों को जिम्मेदारी और समझदारी से पूरा करेंगे, जिससे अच्छे परिणाम मिलेंगे. कार्यक्षेत्र में कुछ नई चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप धैर्य से उन्हें संभाल लेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा. परिवार का सहयोग मिलेगा और घर का वातावरण सुखद रहेगा. प्रेम जीवन में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा.

विज्ञापन

करियर/बिजनेस: सप्ताह की शुरुआत सामान्य रहेगी, लेकिन मध्य में कार्यों में तेजी आएगी. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में एकाग्रता बनाए रखनी होगी. वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा. व्यापारियों को पुराने संपर्कों से लाभ होगा और नए अवसर मिल सकते हैं. प्रॉपर्टी और जमीन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं.

रिलेशनशिप: दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते की संभावना है. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी. भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें.

हेल्थ: इस सप्ताह स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन तनाव और चिंता से बचें. पाचन और पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है. योग और ध्यान करना लाभकारी रहेगा.

सावधानी: भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें और आर्थिक मामलों में सतर्क रहें.

उपाय: सोमवार के दिन भगवान शिव जी को दूध मिश्रित जल अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” का 108 बार जाप करें.

लकी डेट: 04, 08, 09
लकी कलर: लाल, पीला, क्रीम
लकी दिन: सोमवार, मंगलवार, रविवार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola