Surya Grahan 2025: सू्र्य ग्रहण के बाद राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, मेष और सिंह राशि के है सबसे शुभ है ये सोलर एक्लिप्स
Published by : Shaurya Punj Updated At : 21 Sep 2025 6:11 AM
सूर्यग्रहण के बाद करें इन चीजों का दान
Surya Grahan 2025: आज 21 सितंबर 2025 को लगने वाले सूर्यग्रहण के बाद दान का महत्व और बढ़ जाता है. ज्योतिष के अनुसार राशि अनुसार दान करने से सकारात्मक ऊर्जा और शुभ फल प्राप्त होते हैं. खासकर मेष और सिंह राशि वालों के लिए यह ग्रहण बेहद शुभ माना जा रहा है.
Surya Grahan 2025: इस साल का अंतिम सूर्यग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा. इस दौरान सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में होंगे और चंद्रमा सूर्य को आंशिक रूप से ढक देगा. भारत में यह आंशिक सूर्यग्रहण दिखाई नहीं देगा, लेकिन धार्मिक व ज्योतिषीय दृष्टि से इसे महत्वपूर्ण माना जाता है. इस समय शुभ कार्यों से बचने और पूजा-पाठ, दान तथा मंत्र-जप पर ध्यान देने की परंपरा है. ज्योतिष के अनुसार यह ग्रहण सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डाल सकता है, विशेष रूप से उन राशियों पर जिनकी ग्रह स्थिति संवेदनशील है.
राशियों पर संभावित प्रभाव
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण नए अवसर और सकारात्मक बदलाव ला सकता है. लंबे समय से रुके काम पूरे होने, करियर में तरक्की और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. विद्यार्थी और शोध कार्य से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी तथा विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं.
कल लगने वाला है सूर्य ग्रहण, इस दौरान करें ये उपाय और बचें इन गलतियों से
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह सूर्यग्रहण आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला हो सकता है. कार्यस्थल व समाज में मान-सम्मान मिलेगा, निवेश और धन लाभ की संभावनाएं रहेंगी. परिवार में सुख-समृद्धि आएगी, नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन व व्यवसायियों को विस्तार के मौके मिल सकते हैं. प्रेम और वैवाहिक जीवन भी सुखद रहेगा.
ग्रहण और दान का महत्व
- मेष: लाल रंग के वस्त्र दान करें.
- वृषभ: चावल, चीनी और दूध का दान करें.
- मिथुन: साबुत मूंग दान करना शुभ रहेगा.
- कर्क: सफेद वस्त्र दान करें.
- सिंह: गुड़, मूंगफली और मसूर दाल दान करें.
- कन्या: मौसमी फल और सब्जियां दान करें.
- तुला: खीर बनाकर जरूरतमंदों में वितरित करें.
- वृश्चिक: अन्न दान करें.
- धनु: केसर युक्त दूध गरीबों को बांटें.
- मकर: काले तिल और तेल शनि मंदिर में चढ़ाएं.
- कुंभ: रोगियों को कपड़े व चप्पल दें.
- मीन: केले, बेसन के लड्डू और पेड़े का दान करें.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










