सूर्य-राहु युति से अचानक लाभ, इन राशियों चमकेगा भाग्य
Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Feb 2026 8:55 AM
सूर्य राहु युति से राशिफल का प्रभाव
Surya Nakshatra Gochar: आज 19 फरवरी को सूर्य शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर राहु के साथ युति बना रहे हैं. जानिए इस खास गोचर से किन राशियों को अचानक धन लाभ और करियर में सफलता मिलेगी.
Surya Nakshatra Gochar: इस समय ग्रहों के राजा सूर्य कुंभ राशि में स्थित हैं. 19 फरवरी को सूर्य नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं. वे धनिष्ठा नक्षत्र से निकलकर शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव भी राशि परिवर्तन जितना ही महत्वपूर्ण माना जाता है. इसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में दिखाई देता है. इस समय सूर्य कुंभ राशि में राहु के साथ युति बना रहे हैं, जिससे कुछ राशियों के जीवन में अचानक बदलाव और नए अवसर आ सकते हैं. खासकर तीन राशियों के लिए यह समय बहुत शुभ माना जा रहा है.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह नक्षत्र गोचर सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा. धन कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है या कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे. प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और प्रेम विवाह के योग बन सकते हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपके फैसलों की सराहना होगी. कुल मिलाकर यह समय नई शुरुआत और प्रगति का संकेत दे रहा है.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. नए लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी. अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो यह समय अनुकूल है. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आत्मविश्वास मजबूत होगा.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक रूप से फायदेमंद रहेगा. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. व्यापार करने वालों को नए प्रोजेक्ट या सौदे मिल सकते हैं. भविष्य के लिए आर्थिक स्थिति मजबूत करने का अच्छा समय है. मन प्रसन्न रहेगा और योजनाएं सफल होती नजर आएंगी.
कुल मिलाकर 19 फरवरी का सूर्य नक्षत्र परिवर्तन मेष, सिंह और कुंभ राशि वालों के लिए खास अवसर लेकर आ रहा है. इस समय सही निर्णय और मेहनत से अच्छा लाभ पाया जा सकता है.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
Consultation: 8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










