सिंह राशिफल 30 मार्च 2026: आज बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के कारण रिश्ते में तनाव आने की आशंका है

आज 30 मार्च 2026 का सिंह राशिफल
Singh Aaj Ka Rashifal 30 March 2026: ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: के अनुसार आज उन्नति के अवसर मिलेंगे. केतु व मंगल-बुध-राहु की युति साझेदारी में सावधानी का संकेत देती है, जबकि शुक्र से यश और रुके कार्य पूरे होंगे.
Singh Aaj Ka Rashifal 30 March 2026, सिंह राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के प्रथम भाव में स्थित हैं, जिसके कारण आज आप थोड़े भावुक और अंतर्मुखी महसूस कर सकते हैं, लेकिन आपका प्रभाव बना रहेगा. मंगल, बुध और राहु आपकी राशि के सप्तम भाव में होने से साझेदारी के व्यापार और वैवाहिक जीवन में बड़े बदलाव लेकर आएंगे. मिथुन का गुरु आपकी राशि के एकादश भाव में होने से लाभ की स्थिति बनाए रखेगा.
करियर-बिजनेस: आज आपकी लीडरशिप क्वालिटी निखर कर सामने आएगी. पार्टनरशिप के बिजनेस में राहु का प्रभाव भ्रम पैदा कर सकता है, इसलिए पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है.
लव लाइफ: आज जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है. बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के कारण रिश्ते में तनाव आने की आशंका है.
स्वास्थ्य: आज सिरदर्द और मानसिक अशांति रह सकती है. योग और पर्याप्त विश्राम को प्राथमिकता दें.
सावधानी: किसी भी नई साझेदारी को शुरू करने से पहले कानूनी पहलुओं की जांच कर लें.
उपाय: भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें.
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




