Shukra Gochar October 2025: शुक्र के गोचर से इन राशियों को मिलेगा आर्थिक और पारिवारिक लाभ

Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Sep 2025 5:13 AM

विज्ञापन

शुक्र का गोचर इन राशियों के लिए लाभकारी

Shukra Gochar October 2025: शुक्र के गोचर के साथ अक्टूबर की शुरुआत कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, कामकाज में सफलता मिलेगी और पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। यह समय कठिनाइयों से छुटकारा दिलाने और नई उपलब्धियों की प्राप्ति का भी रहेगा।

विज्ञापन

Shukra Gochar October 2025: आने वाले 1 अक्टूबर को धन के दाता शुक्र अपनी चाल बदलने जा रहे हैं. सुबह 08:28 बजे यह पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के तृतीय पद में प्रवेश करेंगे. वैदिक ज्योतिष में प्रत्येक नक्षत्र चार चरणों में विभाजित होते हैं, और प्रत्येक चरण पर अलग ग्रहों का शासन होता है. तृतीय पद पर कर्मफल दाता का प्रभाव होता है. तुला राशि से संबंधित यह गोचर कई राशियों के जीवन में खुशहाली और सफलता के द्वार खोलेगा. इस बदलाव का असर 4 अक्टूबर तक महसूस किया जा सकता है और यह समय कई जातकों के लिए वरदान से कम नहीं रहेगा.

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों पर शुक्र की विशेष कृपा होगी. इस दौरान भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. पैसों की बचत और निवेश के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर रहेगा और अटके हुए काम पूरे होंगे. परिवार में खुशहाली बनी रहेगी और आप पुराने वित्तीय तनावों से राहत पाएंगे.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ है. मेहनत का फल मिलेगा और कोई बड़ा फैसला लेने के लिए अनुकूल समय है. व्यवसाय में विस्तार और नए कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और छात्रों को भाग्य का साथ मिलेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं और नौकरी की तलाश में सफलता मिलने के योग हैं.

ये भी पढ़ें: आज 29 सितंबर 2025 का अभिजीत मुहूर्त और ब्रह्म मुहूर्त, जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. विदेश में काम करने का अवसर मिल सकता है. पढ़ाई में मन लगेगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. इस दौरान अटके हुए कार्य पूरे होंगे और जीवन में संतोष एवं प्रसन्नता का अनुभव होगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola