Shukra Gochar 2025: जन्माष्टमी के बाद बन रहा लक्ष्मी नारायण राजयोग, 5 राशियों के लिए होगा बेहद शुभ
Published by : Shaurya Punj Updated At : 06 Aug 2025 12:41 PM
Shukra Gochar 2025 Zodiac Sign Effects in Hindi
Shukra Gochar 2025: आने वाले 21 अगस्त 2025 को शुक्र का कर्क राशि में गोचर होने जा रहा है. इस गोचर से बुध और शुक्र की युति बनेगी, जिससे लक्ष्मी नारायण राजयोग सक्रिय होगा. जन्माष्टमी के ठीक बाद बनने वाला यह शुभ योग 5 राशियों के लिए धन, सफलता और खुशियों की सौगात लेकर आएगा.
Shukra Gochar 2025: आने वाले 21 अगस्त 2025 को शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेगा और इस गोचर के साथ एक अत्यंत शुभ योग बन रहा है, जिसे वैदिक ज्योतिष में ‘लक्ष्मी नारायण राजयोग’ कहा जाता है. इस समय शुक्र और बुध दोनों एक साथ कर्क राशि में रहेंगे, जिससे इस योग का प्रभाव और बढ़ जाएगा. बुध पहले ही 11 अगस्त को कर्क राशि में प्रवेश कर चुके होंगे और 21 अगस्त को शुक्र के आने के बाद यह शुभ योग पूरी तरह सक्रिय होगा. खास बात यह है कि यह संयोग जन्माष्टमी के ठीक बाद बनेगा, जो पहले से ही शुभ माना जाता है. इस दौरान 5 राशियों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं. इन्हें आर्थिक प्रगति, पारिवारिक सुख और नए अवसर प्राप्त होंगे. आइए जानते हैं वे कौन-सी राशियां हैं.
मेष राशि
शुक्र का यह गोचर आपकी राशि के चौथे भाव में होगा. घर, वाहन और सुख-सुविधाओं से जुड़े मामलों में प्रगति होगी. पुरानी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा. नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे जो आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे.
कर्क राशि
शुक्र आपके प्रथम भाव में गोचर करेगा. इस समय आपका आत्मविश्वास और आकर्षण बढ़ेगा. कला, संगीत, लेखन और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को खास फायदा मिलेगा. पढ़ाई कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी. शादी के लिए अच्छे प्रस्ताव आने की संभावना है.
कन्या राशि
यह गोचर आपके लाभ भाव यानी 11वें भाव में होगा. अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. किसी बड़ी खुशखबरी की प्राप्ति हो सकती है. कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और पुराने मित्रों से सहयोग मिलेगा. पिता का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहेगा.
वृश्चिक राशि
शुक्र का गोचर आपके नवम भाव में होगा, जिससे भाग्य का साथ मिलेगा. धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे. प्रोफेशनल ट्रैवल भी फायदेमंद रहेगा. घर में शुभ कार्य हो सकता है. सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को सहयोग और प्रशंसा मिलेगी.
मकर राशि
मकर राशि के लिए यह गोचर बेहद शुभ रहेगा, क्योंकि यह सप्तम भाव में होगा. दांपत्य जीवन में प्रेम और समझ बढ़ेगी. पार्टनर से जुड़ी गलतफहमियां दूर होंगी. आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. नौकरी में मेहनत रंग लाएगी और प्रमोशन के योग बन सकते हैं.
जन्माष्टमी के बाद बनने वाला यह लक्ष्मी नारायण राजयोग इन पांच राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा. चाहे करियर हो, परिवारिक जीवन या आर्थिक स्थिति – हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. ऐसे योग बार-बार नहीं बनते, इसलिए इस समय का पूरा लाभ उठाएं.
जन्मकुंडली, वास्तु और व्रत-त्योहार से संबंधित जानकारी के लिए संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










