वृश्चिक: यह सप्ताह रिश्तों को परखने का नहीं, रिश्तों को समझने का है

Updated:
विज्ञापन

आप जिन्हें इग्नोर कर रहे हैं, उन्हें आपके प्रेम की जरूरत है

विज्ञापन

दैनिक राशिफल चंद्र और ग्रहों की गणना पर आधारित है. आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया गया है. ज्योतिर्विद ‘दैवज्ञ’ डॉ श्रीपति त्रिपाठी सभी 12 राशियों का भविष्यफल बता रहे हैं. इस राशिफल को पढ़ कर आप दैनिक योजनाओं को सफल बना सकते हैं या फिर इसके आधार पर अपनी योजनाएं तैयार कर सकते हैं. जानिए वृश्चिक राशि के बारे में क्‍या कहते हैं आपके सितारे…

वृश्चिक (Scorpio): इस सप्ताह आपके आसपास का माहौल आपको सपोर्ट कर रहा है और यह इस सप्ताह भी जारी रहेगा. हालांकि, आप इसका लाभ लेने में थोड़ा पीछे रह सकते हैं. आपको चाहिए कि आप उसी रास्ते पर कदम बढ़ाएं, जहां आपको कुछ फायदा नजर आ रहा हो, अन्यथा आप बेवजह की परेशानी में पड़ सकते हैं.

करियर-बिजनेस : वक्त है एक नयी शुरुआत का. बेहतरीन समय नयी शुरुआत के लिए. सब कुछ जैसे आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा हो. रास्ता बिल्कुल खाली है और आप बिना किसी परेशानी के उस पर आगे बढ़ सकते हैं. सोचने का समय अब खत्म हो चुका है, अब अंजाम देने का समय आ गया है.

रिलेशनशिप : आप जिन्हें इग्नोर कर रहे हैं, उन्हें आपके प्रेम की जरूरत है. यह सप्ताह रिश्तों को परखने का नहीं, रिश्तों को समझने का है. आपका भरोसा आपको आपकी उम्मीद से बेहतर हासिल करने में मदद करेगा. रिश्तों को लेकर सकारात्मक सोच आपमें आश्चर्यजनक रूप से बदलाव का कारण बनेगी.

हेल्थ : नाक, कान या गले से संबंधित कुछ मौसमी समस्याएं आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है. मौसम का ध्यान रखें और बचाव के तरीकों पर फोकस करें. चिकित्सीय परामर्श को लेकर लापरवाही भरा रुख ना रखें, अन्यथा छोटी बीमारी भी बड़ी हो सकती है.

लकी डेट : 06, 07, 11

कलर : पीला, लाल, गुलाबी

सावधानी : इस सप्ताह कोशिश यही करें कि यात्रा कम से कम हो और वाहन कम चलाना पड़े. नया वाहन ना तो इस सप्ताह खरीदें और ना ही किसी नये वाहन की सवारी करें. लंबी यात्रा को तो इस सप्ताह टाल दें, तो ज्यादा बेहतर है.

उपाय : गणेश जी विघ्नहर्ता हैं और वही आपको इस सप्ताह आनेवाली परेशानियों से बचा सकते हैं. बुधवार के दिन 11 दुर्वा उनको चढ़ाएं और मंदिर में लड्डू का भोग लगाएं. गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए इस सप्ताह बुधवार को गणेश आरती जरूर करें.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola