Aries Weekly Horoscope: आप अपने व्यक्तित्व के जरिए कुछ नए दोस्त बनाने में भी सफल होंगे

Updated at : 09 Oct 2022 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope: आप अपने व्यक्तित्व के जरिए कुछ नए दोस्त बनाने में भी सफल होंगे

Aries Weekly Horoscope: मेष राशि वालों के लिए ये सप्ताह (9 अक्टूबर 2022 से 15 अक्टूबर 2022) वैसे तो औसत रहेगा लेकिन इस हफ्ते को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे सप्ताह की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

आर्थिक लाभ मिलेगा

इस सप्ताह यदि आप विदेश से जुड़ा व्यापार करते हैं तो, आपको कई नए स्रोतों से जुड़ने और उनसे आर्थिक लाभ अर्जित करने में अपार सफलता मिलने की संभावना है. क्योंकि चन्द्रमा इस सप्ताह आपके भाग्य भाव से होते हुए कर्म भाव में गोचर करेंगे और फिर अंत में विदेश के द्वादश भाव में प्रवेश कर जाएंगे. ऐसे में आपको शुरुआत से ही तैयार होते हुए, सही रणनीति अपनाने की ज़रूरत होगी.

नए दोस्त बनाने में भी सफल होंगे

इस सप्ताह घर के बच्चे, आपको कई घरेलू काम-काज निपटाने में आपकी बड़ी मदद कर सकते हैं. परंतु इसके लिए आपको बड़पन्न दिखते हुए, उनसे मदद माँगने की ज़रूरत होगी. साथ ही समाज में भी, आप अपने आकर्षण और व्यक्तित्व के ज़रिए कुछ नए दोस्त बनाने में भी सफल होंगे.

अपने शब्दों का इस्तेमाल बेहद सोच-समझकर करें

इस सप्ताह आपको अपने वरिष्ठ अधिकारी से सीधे तौर पर बातचीत करने, और अपने सारे सवालों-जवाब ढूढ़ने का अवसर मिलेगा. जिससे आपको इस बात का पता भी लग सकता है कि आखिर आपके बॉस, आपसे इतने रूखेपन से क्यों बात करते हैं. जैसे ही आपको इसके पीछे की असल वजह पता चलेगी, आपके मन को काफी हद तक तसल्ली मिलेगी. हालांकि इस दौरान उनसे बात करते समय, अपने शब्दों का इस्तेमाल बेहद सोच-समझकर करें.

आनंद और ख़ुशी की अनुभूति होगी

इस सप्ताह घर-परिवार में किसी बच्चे के अच्छे अंक आपके मन में प्रतिस्पर्धा की भावना को उत्पन्न कर सकते हैं. जिसके बाद आप अपना जो समय पहले अधिक टीवी देखकर या खेल-कूद करके बर्बाद कर रहे थे, उसे आप सही दिशा में लगाते हुए पढ़ाई-लिखाई करते दिखाई देंगे. आपके अंदर अचानक आए इस सकारात्मक बदलाव को देख, आपके घरवालों को भी आनंद और ख़ुशी की अनुभूति होगी.

उपाय

श्रद्धानुसार काली वस्तुओं का दान करें और नहाने के पानी में काले तिल डालकर स्नान करें.

शुभ दिन-रविवार,मंलवार

शुभ तारीख-8,10

शुभ रंग-सिन्दुरी,गोल्डेनडे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola