साप्ताहिक मीन राशिफल 22 अक्टूबर 2023 से 28 अक्टूबर 2023: जानें कैसा बीतेगा यह सप्ताह, शुभ रंग, तारीख

Updated:
विज्ञापन
साप्ताहिक मीन राशिफल 22 अक्टूबर 2023 से 28 अक्टूबर 2023: जानें कैसा बीतेगा यह सप्ताह, शुभ रंग, तारीख

Pisces Weekly Horoscope: मीन राशि वालों के लिए ये सप्ताह (22 अक्टूबर 2023 से 28 अक्टूबर 2023) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

मीन साप्ताहिक राशिफल

इस राशि के जो जातक 50 की उम्र पार कर चुके हैं, उन्हें तंत्रिका तंत्र और पाचन से जुड़ी अपनी पूर्व की दिक्कतों से इस दौरान कुछ समय के लिए निजात मिल सकेगी. क्योंकि उनके द्वारा अच्छी दिनचर्या को अपनाना, उन्हें इन परेशानियों से पार दिलाने में मददगार सिद्ध होगा. इस सप्ताह योग दर्शा रहे है कि, आपको हर प्रकार के दीर्घावधि निवेश से बचना चाहिए.

धन से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों को लेने में, काफी हद तक सफल रहेंगे

खासतौर से मध्य सप्ताह के दौरान जब चन्द्रमा का गोचर आपके एकादश भाव में होगा, तब यदि आपका मन किसी बात को लेकर बैचैन है तो आप अपना कुछ धन अपने ऊपर खर्च करते हुए, अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं. क्योंकि इससे आप अपने जीवन के कई धन से जुड़े महत्वपूर्ण फ़ैसलों को लेने में, काफी हद तक सफल रहेंगे.

परिवार के सदस्यों में भी भाईचारे की वृद्धि होगी

इस सप्ताह घर में किसी नन्हें मेहमान के आने की खुशख़बरी, परिवार में शांति का वातावरण सुनिश्चित करेगी. इससे परिवार के सदस्यों में भी भाईचारे की वृद्धि होगी, इसलिए सप्ताह के अंत में चन्द्रमा के द्वादश भाव में जाने से आप घरवालों के साथ इस ख़ुशी को मनाते हुए, किसी पिकनिक पर जाने का प्लान करें.

आपके करियर की रफ्तार में भी कमी आएगी

इस सप्ताह आपकी रचनात्मक क्षमता में भारी कमी देखी जाएगी, जिससे आप मेल, इंटरनेट आदि के माध्यम का उचित प्रयोग न करते हुए अपने वरिष्ठ अधिकारियों को प्रसन्न करने में असफल रहेंगे. इससे आपकी पदोन्नति तो प्रभावित होगी ही, साथ ही आपके करियर की रफ़्तार में भी कमी आएगी.

हर विषय में अपने आप ही सफलता प्राप्त होती दिखाई देगी

इस सप्ताह आपको शुरू में चन्द्रमा के दशम और एकादश भाव में होने के पश्चात आपको थोड़ी मेहनत करनी होगी, लेकिन मध्य भाग के बाद जब उनका गोचर आपके द्वादश भाव से होते हुए प्रथम भाव में होगा, तब आपको हर विषय में अपने आप ही सफलता प्राप्त होती दिखाई देगी. ऐसे में इंटरनेट का इस्तेमाल कर आप अपने ज्ञान में वृद्धि के साथ ही, विषयों को समझने का प्रयास भी कर सकते हैं.

उपाय

बंदरों को चना-गुड़ खिलाएं.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola