Ruchak Rajyog 2026: नए साल में बनने जा रहा है रूचक राजयोग, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ

Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 Dec 2025 12:55 PM

विज्ञापन

नए साल में रूचक राजयोग के निर्माण से इन राशियों को होगा फायदा

Ruchak Rajyog 2026: नए साल की शुरुआत कई राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाली है, क्योंकि 2026 में मंगल के मकर राशि में प्रवेश करते ही रूचक राजयोग का निर्माण होगा. पंच महापुरुष योगों में से एक यह शक्तिशाली राजयोग करियर, धन और मान-सम्मान में बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकता है. जानें किन राशियों को मिलेगा खास लाभ.

विज्ञापन

Ruchak Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की चाल और उनकी स्थिति से कई तरह के शुभ-अशुभ योग बनते हैं, जिनका असर हर व्यक्ति की जिंदगी पर पड़ता है. इन्हीं में से एक बहुत ही शक्तिशाली और शुभ योग है— रूचक राजयोग. यह पंच महापुरुष योगों में से एक माना जाता है और ज्योतिष में बेहद खास स्थान रखता है. नया साल 2026 भी इस राजयोग को लेकर खास रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य डॉ. एन.के. बेरा बताते हैं कि यह योग किन राशियों को बड़ा फायदा दे सकता है.

कब बन रहा है रूचक राजयोग?

इस समय मंगल अपनी स्वराशि वृश्चिक में हैं और 16 जनवरी 2026 को अपनी उच्च राशि मकर में प्रवेश करेंगे. यहां मंगल 23 फरवरी 2026 तक रहेंगे. मंगल के उच्च राशि में आने से रूचक राजयोग का निर्माण होगा. साथ ही इस दौरान केंद्र-त्रिकोण योग और आदित्य-मंगल राजयोग भी बनेंगे, जो परिणामों को और ज्यादा शुभ बना देंगे. यह समय कई राशियों के जीवन में बड़ी सकारात्मक बदलावा ला सकता है.

वृषभ राशि: किस्मत देगी साथ, मिलेंगे नए मौके

वृषभ राशि के लिए रूचक राजयोग वरदान साबित हो सकता है. लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे. नए प्रोजेक्ट या व्यवसाय में फायदा मिलेगा. आकस्मिक धन लाभ के मौके बन सकते हैं. यात्राओं की संभावना है और धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं. करियर में तरक्की के अवसर भी बढ़ेंगे.

तुला राशि: करियर में उछाल और धन लाभ

तुला राशि वालों के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकता है. कोई बड़ा वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं. पैतृक संपत्ति या धन की प्राप्ति संभव है. भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और भाग्य मजबूत बनेगा. कुल मिलाकर जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखेंगे.

वृश्चिक राशि: मिलेगा आत्मविश्वास और सफलता

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह योग काफी लाभदायक साबित हो सकता है. आपके आत्मविश्वास, साहस और ऊर्जा में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी. जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और जीवन में खुशियां बढ़ती महसूस होंगी. व्यापार और पार्टनरशिप में लाभ मिलने के योग हैं. कुल मिलाकर मानसिक शांति और प्रगति दोनों साथ-साथ रहेंगी.

ये भी पढ़ें: क्या वाकई आने वाला साल बनेगा डर और बदलाव का संकेत?

कुंडली में रूचक योग का असर

जिन लोगों की कुंडली में रूचक राजयोग बनता है, वे स्वभाव से बहुत साहसी, मजबूत इच्छाशक्ति वाले और ऊर्जावान होते हैं. इनमें जोखिम उठाने की क्षमता ज्यादा होती है और ये लोग नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं. जीवन में सफलता, सम्मान और प्रगति इनके साथ रहती है.

2026 का यह महीना कई लोगों के लिए नई उम्मीदें और बड़े अवसर लेकर आ सकता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola