Raja Raghuvanshi की मौत और मंगल दोष का रहस्य, आपकी कुंडली में भी है ऐसा योग
Published by : Shaurya Punj Updated At : 10 Jun 2025 8:20 AM
Raja Raghuvanshi Murder Case: Mangal Dosh In Kundali
Raja Raghuvanshi Murder Case, Kundli Mein Mangal Dosh: इंदौर के राजा रघुवंशी की हनीमून ट्रिप पर रहस्यमय मौत ने सबको चौंका दिया. लोग इसे कुंडली में मौजूद मंगल दोष से जोड़ रहे हैं. क्या वास्तव में मांगलिक दोष इतना खतरनाक हो सकता है? जानिए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से मंगल दोष का रहस्य और इससे बचने के उपाय.
Raja Raghuvanshi Murder Case: मेघालय में हुए इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या मामले में अब एक चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है. इस केस में मेघालय पुलिस ने राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से पकड़ा गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया.
अब मेघालय पुलिस सोनम को शिलांग ले जाकर पूरे मामले की गहराई से पूछताछ करेगी. पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनम का अपने पति राजा रघुवंशी से नहीं, बल्कि राज कुशवाहा नामक युवक से प्रेम संबंध था. बताया जा रहा है कि इसी प्रेम प्रसंग के चलते राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची गई. गिरफ्तारी के बाद इस हत्याकांड से जुड़े कई राज धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं.
ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि इस हत्याकांड की जड़ें कहीं राजा के जन्म कुंडली में तो नहीं छिपी हैं. ज्योतिषाचार्य अनुमान लगा रहे हैं कि कहीं राजा या सोनम की कुंडली में मंगलदोष तो नहीं हैं. माना जाता है कि मंगल दोष वैवाहिक जीवन के साथ-साथ व्यक्ति की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर भी गहरा प्रभाव डालता है. अगर समय रहते इसका उपाय न किया जाए, तो यह गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है.
क्या होता है मंगल दोष?
उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. रवि शुक्ला बताते हैं कि अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल ग्रह प्रथम, चतुर्थ, सप्तम, अष्टम या द्वादश भाव में स्थित हो, तो उसे मांगलिक दोष कहा जाता है. यह दोष विशेषकर विवाह के बाद दांपत्य जीवन को प्रभावित करता है. इससे पारिवारिक कलह, आर्थिक संकट, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां और कभी-कभी अकाल मृत्यु जैसी आशंकाएं भी जुड़ी रहती हैं.
क्या पूरी तरह खत्म हो सकता है मंगल दोष?
ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा कहते हैं कि दोषों की पूरी समाप्ति संभव नहीं है, लेकिन उनके प्रभावों को शांत किया जा सकता है. जैसे किसी बीमारी में दवा से आराम तो मिलता है, लेकिन बीमारी पूरी तरह खत्म हो, इसकी गारंटी नहीं होती – वैसे ही दोषों का उपाय करने से जीवन में संतुलन आता है, पर समस्या का पूर्ण अंत नहीं कहा जा सकता.
उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर में होता है मंगल दोष का शमन
धार्मिक नगरी उज्जैन में स्थित मंगलनाथ मंदिर को मंगल ग्रह की जन्मस्थली माना जाता है. यहां विशेष रूप से ‘भात पूजा’ कराई जाती है, जिसमें चावल से भगवान मंगल की पूजा की जाती है. मान्यता है कि इस पूजा से कुंडली में मंगल के दोषों को शांत किया जा सकता है. प्रतिदिन देशभर से सैकड़ों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और विशेष अनुष्ठान कराते हैं ताकि उनके वैवाहिक जीवन में मंगल बना रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










