Monthly Kumbh Rashifal December 2022: दिसंबर माह का कुंभ राशिफल, आमदनी में बढ़ोतरी के योग बनेंगे
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Nov 2022 6:42 AM
Monthly Kumbh Rashifal December 2022: आपकी राशि के अनुसार दिसंबर महीने के मासिक राशिफल का आंकलन किया हैं ताकि आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली घटनाओं को पहले से जानकर उसके अनुसार स्वयं को ढाल सके आइए जानते हैं आपकी मीन राशि के अनुसार दिसंबर 2022 का कुंभ राशिफल
Monthly Kumbh Rashifal December 2022: दिसंबर का माह शुरू हो चुका हैं. ऐसे में आप भी अपने व अपने परिवार के भविष्य को लेकर जिज्ञासु होंगे तथा मन में कई तरह के प्रश्न उठ रहे होंगे. आपको अपने व्यापार, शिक्षा, नौकरी, परिवार, प्रेम, स्वास्थ्य इत्यादि की चिंता सता रही होगी. आपकी राशि के अनुसार दिसंबर महीने के मासिक राशिफल का आंकलन किया हैं ताकि आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली घटनाओं को पहले से जानकर उसके अनुसार स्वयं को ढाल सके आइए जानते हैं आपकी मीन राशि के अनुसार दिसंबर 2022 का कुंभ राशिफल
कुम्भ राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना अनुकूल रहने की संभावना दिखाई देती है. आपको अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता अवश्य पड़ेगी क्योंकि स्वास्थ्य के मोर्चे पर यह महीना थोड़ा कमजोरी दिखा रहा है लेकिन आपकी कार्य शक्ति मजबूत होगी और आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी रहेगी जो आपको जीवन में कई मोर्चे पर आगे बढ़ाएगी.
करियर के दृष्टिकोण से यह महीना आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. दशम भाव में सूर्य, बुध और शुक्र की उपस्थिति होने से और मंगल की दृष्टि होने से आप का कार्य क्षेत्र में रुतबा बनेगा. आपके काम में बढ़ोतरी होगी. कुछ नए प्रोजेक्ट आपके हाथ में सौंपी जा सकते हैं जिन्हें सही समय पर पूरा करने के लिए आप प्रतिबद्ध दिखाई देंगे और खूब लगन और मेहनत के साथ काम करेंगे.
आर्थिक दृष्टिकोण से पता लगता है कि इस महीने का पहला सप्ताह कुछ कमजोर रहेगा और आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. इस पूरे महीने आप के खर्चे लगे रहेंगे. हालांकि बुध और शुक्र के एकादश भाव में जाने से आमदनी में बढ़ोतरी के योग बनेंगे. अब धीरे-धीरे आपकी आमदनी बढ़नी शुरू हो जाएगी. खर्चे भले ही रहें लेकिन आमदनी बढ़ने से आप को सुकून मिलेगा.
यदि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखें तो यह महीना थोड़ा सा कमजोर हो सकता है. आपके राशि स्वामी शनि महाराज द्वादश भाव में विराजमान रहेंगे जो नींद से जुड़ी समस्याएं, आंखों में पानी बहना और पैर में एड़ी में दर्द तथा किसी तरह की चोट या मोच लगने की ओर इशारा करते हैं इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और लापरवाही बरतने से बचना चाहिए.
यदि प्रेम संबंधों की बात की जाए तो यह महीना आपके लिए अनुकूल रहेगा. 3 तारीख को बुध देव एकादश भाव में आकर पूर्ण सप्तम दृष्टि से पंचम भाव को देखेंगे. इससे प्यार के मामलों में तेजी आएगी. आप जिन से प्यार करते हैं, उनसे अपने दिल की बात कहने में बिल्कुल भी हिचक नहीं रखेंगे और खुलकर बात करेंगे. इससे आपके रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी और एक दूसरे के प्रति प्रेम की भावना बढ़ेगी. उसके बाद 5 तारीख को शुक्र महाराज भी एकादश में आकर पंचम भाव को देखेंगे। तब से आप के रिश्ते में प्रेम के साथ साथ रोमांस का तड़का लगेगा और आप अपने प्रियतम के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










