मेष राशिफल 10 अप्रैल 2026: गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें, करियर में मिलेंगे नए मौके

Published by : Neha Kumari Updated At : 10 Apr 2026 5:00 AM

विज्ञापन

10 अप्रैल 2026 का मेष राशिफल

Aaj Ka Mesh Rashifal 10 April 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Mesh Rashifal 10 April 2026: आज मेष राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है. आपकी राशि में शुक्र की स्थिति आपको आकर्षक और प्रभावशाली बनाएगी, लेकिन मीन राशि में स्थित चार ग्रह मानसिक तनाव और उलझन पैदा कर सकते हैं. दोपहर के बाद चंद्रमा के मकर राशि में प्रवेश से कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी. साथ ही धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि भी बढ़ेगी.

करियर/बिजनेस: करियर के लिहाज से दिन सकारात्मक है. बिजनेस में आप नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना जरूरी है. धन निवेश के लिए दोपहर के बाद का समय अधिक अनुकूल रहेगा. सरकारी अटके हुए कामों में भी आज प्रगति के संकेत हैं. अपनी क्षमता और निर्णय पर विश्वास बनाए रखें.

लव लाइफ: प्रेम जीवन में आज रोमांस भरपूर रहेगा. शुक्र के प्रभाव से आप अपने पार्टनर को प्रपोज करने का मन बना सकते हैं. शाम का समय खास रहेगा फोन पर लंबी और प्यारी बातचीत हो सकती है. जीवनसाथी के साथ डिनर या बाहर घूमने का प्लान भी बन सकता है. आपसी विश्वास बढ़ेगा और रिश्ते मजबूत होंगे.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आंखों में जलन या थकान महसूस हो सकती है. काम के बीच-बीच में आराम जरूर करें. तनाव से दूर रहें और पर्याप्त नींद लें. योग और प्राणायाम आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे.

  • विशेष: आज शीतला अष्टमी (बासोड़ा) का पर्व मनाया जाएगा.
  • सरल उपाय: इस दिन माता शीतला को बासी (ठंडा) भोजन का भोग लगाना शुभ माना जाता है.
  • शुभ अंक: 9
  • शुभ रंग: लाल

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें : Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola