मीन राशिफल 8 जून 2026: खर्चों पर रखें लगाम, आज बढ़ सकती हैं परेशानियां
Published by : Neha Kumari Updated At : 08 Jun 2026 4:00 AM
8 जून 2026 का मिथुन राशिफल
Aaj Ka Meen Rashifal 8 June 2026: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत से मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Meen Rashifal 8 June 2026: आज का दिन आपके लिए थोड़ा संभलकर चलने का है, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि से द्वादश भाव में कुम्भ राशि में गोचर कर रहे हैं. आज बेवजह के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आपका बजट प्रभावित हो सकता है. मानसिक रूप से आप थोड़े चिंतित या भ्रमित रह सकते हैं. कानूनी मामलों में सावधानी बरतें, अन्यथा कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. विदेश से जुड़े कार्यों या विदेशी व्यापार से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है.
करियर-बिजनेस
आज बिजनेस में बड़ा निवेश करने से बचें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है. नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि विरोधी सक्रिय रह सकते हैं. काम के सिलसिले में अनचाही और थकाऊ यात्रा भी करनी पड़ सकती है.
रिलेशनशिप
आज परिवार के किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. घर के मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप न होने दें, अन्यथा रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती हैं. धैर्य और समझदारी से परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करें.
लव लाइफ
आज प्रेम संबंधों में थोड़ी उदासीनता महसूस हो सकती है. किसी बात को लेकर पार्टनर के साथ बहस होने की आशंका है, जिससे दूरी बढ़ सकती है. रिश्ते को बेहतर बनाए रखने के लिए एक-दूसरे को समय दें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें.
स्वास्थ्य
आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. अनिद्रा, सिरदर्द या आंखों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है. मानसिक तनाव को खुद पर हावी न होने दें. ध्यान और योग का सहारा लें तथा खानपान का विशेष ध्यान रखें.
- सावधानी: आज किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करके अपनी गुप्त बातें साझा न करें.
- उपाय: आज शिवलिंग पर शहद अर्पित करें. साथ ही निर्धनों एवं जरूरतमंदों को सिक्कों का दान करना शुभ रहेगा.
- शुभ रंग: केसरिया
- शुभ अंक: 3
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










