मीन राशिफल 15 अप्रैल 2026: क्या आज मिलेगा धन लाभ या खर्च बढ़ाएगा परेशानी?
Published by : Neha Kumari Updated At : 15 Apr 2026 4:00 AM
Aaj Ka Meen Rashifal 15 April 2026: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Meen Rashifal 15 April 2026: आज चंद्रमा के आपकी राशि में प्रवेश के साथ शनि, मंगल और बुध की उपस्थिति आपको मिश्रित परिणाम देगी. आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा, लेकिन निर्णय लेने में थोड़ी दुविधा हो सकती है. मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा. व्यक्तित्व प्रभावशाली बना रहेगा.
करियर/बिजनेस: करियर में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं, लेकिन मेहनत दोगुनी करनी होगी. व्यापार में नए समझौते हो सकते हैं. मंगल के प्रभाव से आप जोखिम लेने से पीछे नहीं हटेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरी में नए अवसर मिलने की संभावना है. सहयोगियों पर नजर रखें.
लव लाइफ: आज आप थोड़े भावुक रह सकते हैं. पार्टनर से फोन पर मन की बात साझा करने से मन हल्का होगा. रोमांस बना रहेगा, लेकिन छोटी बात पर झगड़ा होने की भी आशंका है. पार्टनर के साथ डिनर पर जाकर गलतफहमियां दूर करें. प्यार का इजहार करने का अच्छा समय है.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें. रक्तचाप या घबराहट की समस्या हो सकती है. पर्याप्त आराम करें और तनाव से दूर रहें. मीन राशि में ग्रहों का जमावड़ा थकान बढ़ा सकता है. नियमित चेकअप और हल्का व्यायाम आपके लिए आवश्यक है.
- सावधानी: अनजान लोगों के साथ निजी जानकारी साझा न करें.
- उपाय: चने की दाल का दान करें.
- शुभ अंक: 7
- शुभ रंग: नारंगी
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










