ePaper

Masik Tula Rashifal May 2024 : जानें कैसा बीतेगा यह माह, शुभ रंग, तारीख

Updated at : 03 May 2024 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
Masik Tula Rashifal

Masik Tula Rashifal

एक्सपर्ट से जानें कि तुला राशि वाले लोगों के लिए 2024 में कैसा रहेगा मई का महीना, क्या होगा खास और किन बातों पर देना होगा विशेष ध्यान.

विज्ञापन

Masik Tula Rashifal May 2024 : तुला राशि वालों के लिए ये माह (मासिक राशिफल मई 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं तुला राशि का मासिक राशिफल.


तुला- सभी लोग जानना चाहते है कि मई का महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है हमारे परिवार के लिए कैसा रहेगा,मेरा व्यापार आगे बढेगा या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं. जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है.

पारिवारिक जीवन

तुला राशि वाले का मई 2024 का महिना साधारण रहेगा क्योंकि चौथे भाव भाव के स्वामी पांचवे भाव में बैठे है पारिवारिक जीवन खुशमय रहेगा परिवार में सभी सदस्य मिलजुलकर रहेंगे, प्रसन्न रहेगें,आपके परिवार में किसी सदस्य को नौकरी लगेगी, आपके बच्चे उन्नति करेगे आप परिवार की जिमेदारी अच्छी तरह से निभायेगे ,नए मकान का निर्माण होगा या पुराने मकान का मरम्मत का कार्य आरंभ होगा.भाई बहन का व्योहार आपके साथ अनुकूल रहेगा आपको सहयोग करेगे. दूसरे भाव के स्वामी छठे भाव में है जिसे रिश्तेदार के साथ अनबन बनेगा जिन लोगो को रिश्ते में पहले से विवाद चल रहा है प्रयास करे विवाद खत्म हो नहीं तो कोर्ट कचहरी तक विवाद पहुंचेगा.

व्यापार तथा नौकरी

व्यापारी के लिए इस माह बहुत ही अनुकूल रहने वाला है जितना निवेश उतना लाभ होगा नए-नए ग्राहक आपसे जुड़ेंगे. आपके व्यापार के स्वामी मंगल छठे भाव है सप्तम भाव में सूर्य मजबूती के साथ बैठे है जो लोग सरकारी कॉन्ट्रैक्ट लिए है या सरकार कार्य का बिजनेश किए है उनको बढ़िया लाभ होगा पिछले माह में जो कुछ भी नुकसान हुआ था वह पूरा होगा लेकिन आप अपने व्यापार का सभी दस्तावेज सही तरीके से रखे कुछ विवाद हो सकता है.नौकरी करने वाले के लिए बढ़िया रहने वाला है नौकरी में उन्नति होगी आपका कार्य क्षेत्र उत्तम रहेगा आप नए नौकरी के खोज में है सफलता मिलेगी. साथ ही नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है सहकर्मी का सहयोग ठीक से नहीं मिलेगा इसलिए थोड़ी सतर्क रहे.

शिक्षा तथा करियर

विधार्थियों के लिए यह माह उत्तम रहेगा पढाई के साथ अन्य क्षेत्र में भी आप अपना प्रतिभा को दिखाएंगे शनि पंचम भाव में बैठने के कारण उच्य शिक्षा केमिकल, इंजीनियरिग ,डॉक्टर की पढाई करने वाले के लिए उत्तम रहने वाला है जो लोग टेक्निकल की पढाई कर रहे है आप अपना संतुलन बनाए रखे जो विषय कमजोर है उस पर आप ध्यान से पढ़े तब सफलता मिलेगा .करियर में आप सफल रहेंगे नौकरी करने वाले आपका कार्य सही तरीके से चलेगा,आप नौकरी में तरक्की करेगे.जो लोग में नौकरी परिवर्तन करना चाहते है कामयाब रहेंगे ,नए नौकरी की खोज में है सफलता मिलेगी .

प्रेम जीवन

प्रेम सम्बन्ध ठीक रहेगा लेकिन बिच -बिच में उनके साथ मौज मस्ती भी करेगे ,कभी -कभी रिश्ते में खटास उत्पन होगी आप दोनों के प्रेम में असमंजस की स्थिति भी आएगी , प्रेमी आपके बात को लेकर विरोध भी करेगे क्योंकि आप को वह परखेगे आप कितना प्रेम सम्बंध के लेकर कितना ईमानदार है.आप अपने प्रेम रिश्ते को अच्छी तरह सोच विचार कर आप प्रेम विवाह करने का फैसला लेंगे आपके प्रेमी का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा.जो लोग विवाहित है शुक्र और सूर्य के कारण दाम्पत्य जीवन मिलाजुला रहेगा आपके पत्नी को अहंकार बढ़ जायेगा.14 मई के बाद आप दोनों के रिश्ते मजबूत बनेंगे.

लकी नंबर- 8
लकी कलर- भूरा

उपाय

प्रत्येक शनिवार को शनि का पूजन करे आटे का दीपक बनाकर जलाए.

राहु के लिए शनिवार को काले कुत्ते को रोटी खिलाएं .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

Also Read: Masik Vrishchik Rashifal Rashifal May 2024 : जानें कैसा बीतेगा यह माह, शुभ रंग, तारीख

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola