Compatibility Between Aries and Gemini: जानें मेष और मिथुन राशि वालों के बीच कैसा रहता है प्रेम संबंध

Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 Sep 2022 4:32 PM

विज्ञापन

Compatibility Between Aries and Gemini: मिथुन और मेष दोनों को रिश्ते में एक स्पेस चाहिए. यदि ये एक-दूसरे को पर्याप्त स्पेस देते हैं, तो उनकी लव लाइफ परफेक्ट हो सकती है. एक मेष और एक मिथुन राशि के व्यक्ति के बीच बनाए गए हर रिश्ते में मित्रता की सरलता और समझदारी की ताकत होती है.

विज्ञापन

Compatibility Between Aries and Gemini: मेष और मिथुन दोनों ही राशियों वाले लोग बहुत ही सक्रिय और प्यार करने वाले होते हैं. उन दोनों में ही उच्च स्तर की उत्साहवर्द्धक ऊर्जा होती है लेकिन, मिथुन राशि वाले चूँकि बौद्धिक रूप से अधिक मजबूत होते हैं इसीलिए, वे मेष राशि वालों को सुस्त और उबाऊ लग सकते हैं. इसके अलावा, हर पल को जीने का भाव निश्चित ही उनके रिश्ते में चंचलता और मस्ती की भावना पैदा करता है लेकिन, उनका यह रिश्ता हमेशा ही भरोसेमंद नहीं हो सकता है. ज्योतिषीय दृष्टि से मेष और मिथुन के बीच प्रेम के मैच में कुछ अनुकूलता की समस्या है. मिथुन का धीमी गति के साथ बात करने से अधीर मेष चिढ़ते हैं.

मिथुन-मेष लव कंपेटेबिलिटी

  • मिथुन और मेष दो खूबसूरत दिमाग वाले लोगों का मेल है. इनका रिश्ता बेहद आकर्षक हो सकता है.

  • मिथुन और मेष दोनों को रिश्ते में एक स्पेस चाहिए. यदि ये एक-दूसरे को पर्याप्त स्पेस देते हैं, तो उनकी लव लाइफ परफेक्ट हो सकती है.

  • मिथुन, मेष की एनर्जी और कॉन्फिडेंस की तारीफ करते हैं वहीं मेष मिथुन के हास्य और बुद्धि की सराहना करते हैं.

मिथुन-मेष संबंधों के फायदे

  • मेष की ऊर्जा का स्तर बहुत ज्यादा होता है. मिथुन को हमेशा यह बात आकर्षित करती है.

  • आत्मविश्वासी मेष और बुद्धिमान मिथुन का मिलन बेहद आकर्षक होता है.

  • दोनों हमेशा किसी नए रोमांच की तलाश में रहते हैं, इससे रिश्ता लंबे समय तक चलता है.

  • मिथुन किसी भी सोशल प्रॉब्लम को सॉल्व करने की गजब की शक्ति होती है. मेष हमेशा इस बात से आकर्षित होते हैं.

मिथुन और मेष संबंधों के नुकसान

  • मिथुन और मेष दोनों ही बेहतरीन दोस्ती निभाते हैं, लेकिन कई बार एक-दूसरे को रिश्ते में अच्छा स्पेस नहीं देते हैं.

  • मेष राशि के लोग स्वभाव से तेज होते हैं. कई बार यह स्वार्थी हो जाते हैं. मिथुन के लिए यह मुश्किल पैदा कर सकती है.

  • इस रिश्ते को कारगर बनाने के लिए मेष राशि के लोगों को डाउन टू अर्थ और मिथुन राशि के लोगों को दूसरों पर हावी होना बंद करना होगा.

  • मिथुन-मेष के संबंध तभी काम करते हैं, जब वे एक-दूसरे के विचारों का सम्मान करें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola