ePaper

आज का राशिफल 7 मार्च 2026: किस राशि की किस्मत देगी साथ? पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

Updated at : 07 Mar 2026 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal March 2026

आज का राशिफल 2026

Aaj Ka Rashifal 7 March 2026: आज 07 मार्च 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार, आज चंद्रमा तुला राशि में संचरण करेंगे, सिंह राशि में केतु स्थित हैं. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में रहेंगे.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 7 March 2026: आज कुंभ राशि में बुध, सूर्य, राहु और मंगल रहेंगे. मीन राशि में शनि के साथ शुक्र विराजमान है. आज का दिन कैसा रहेगा, अगर आप जानना चाहते है, तो चिंता नहीं करें. आइए जानते है ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा आज का दैनिक राशिफल

मेष राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के सप्तम भाव में संचरण करेंगे. आपके लिए थोड़ा उतार चढ़ाव भरा रहेगा. कामकाज में नए मौके मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें. किसी पुराने दोस्त से अचानक संपर्क होने की संभावना है, जिससे पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर पेट और पाचन से जुड़ी दिक्कतों में सावधानी जरूरी है. आर्थिक मामलों में छोटे-छोटे निवेश फायदेमंद रहेंगे. परिवार के साथ समय बिताना आपके मूड को बेहतर बनाएगा. किसी बहस में शामिल होने से बचें. वरना तनाव बढ़ सकता है. लव लाइफ में नई शुरुआत हो सकती है. यात्रा के लिए दिन अनुकूल है, लेकिन प्लानिंग पहले से करें. लकी नंबर 7 रहेगा और लकी कलर गहरा नारंगी आपके लिए शुभ रहेगा.

वृषभ राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के छठे भाव में रहेंगे, जिससे आज आपको सोच-समझकर फैसले लेने होंगे. काम में जोश रहेगा, लेकिन जल्दबाजी नुकसान दे सकती है. किसी नए प्रोजेक्ट या ऑफर पर विचार कर सकते हैं. परिवार और घर के मामलों में थोड़ी जटिलता हो सकती है, धैर्य बनाए रखें. स्वास्थ्य के मामले में हल्का व्यायाम फायदेमंद रहेगा. दोस्तों के साथ समय बिताने से आपका मन हल्का रहेगा. पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें. प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ सकता है, लेकिन गलतफहमी से बचें. किसी पुराने निवेश की समीक्षा करने का दिन भी है. लकी नंबर 3 रहेगा और लकी कलर हल्का हरा सकारात्मक ऊर्जा लाएगा.

मिथुन राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के पंचम भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन आपके लिए उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा. कामकाजी मोर्चे पर अचानक सफलता मिल सकती है. यात्रा के अवसर बन सकते हैं, जो आपके अनुभव को और बढ़ाएंगे. परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा, लेकिन किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है. आर्थिक मामलों में नई योजनाओं पर ध्यान दें. स्वास्थ्य का ख्याल रखें. मित्रों से मिलने का दिन अनुकूल है, जिससे आपके मन की चिंता कम होगी. लव लाइफ में संवाद महत्वपूर्ण रहेगा. भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें. लकी नंबर 9 रहेगा और लकी कलर आसमानी नीला आपको तरोताजा महसूस कराएगा.

कर्क राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के चौथे भाव में संचरण करेंगे, जिसे आप थोड़े भावुक महसूस रह सकते हैं. परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी. कामकाज में आप अपने इरादों में स्पष्ट रहें, किसी दबाव में आकर निर्णय न लें. स्वास्थ्य के मामले में तनाव कम करने के लिए ध्यान और योग फायदेमंद रहेगा. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन गैरजरूरी खर्च से बचें. प्रेम जीवन में साथी के साथ समय बिताना आपको खुशी देगा. यात्रा के लिए दिन अनुकूल है, लेकिन प्लानिंग पहले से करें. पुराने मित्र से संपर्क होने की संभावना है, जिससे यादें ताजी होंगी. लकी नंबर 2 रहेगा और लकी कलर हल्का गुलाबी आपके लिए अनुकूल रहेगा.

सिंह राशि: आज के दिन चंद्रमा तीसरी भाव में संचरण करेंगे, आपके लिए करियर में नए अवसर लाएगा. आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा, लेकिन घमंड से बचें. घर और परिवार में छोटे-मोटे मतभेद हो सकते हैं. धैर्य रखें. आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पेट और जोड़ों का ध्यान रखें. आर्थिक मामले में सोच-समझकर निवेश करें. प्रेम जीवन में रोमांस और बातचीत दोनों का महत्व है. मित्रों से मिलने का दिन अच्छा है. नए संबंध बनाने की संभावना है. किसी लंबी यात्रा की योजना बन सकती है. धर्म के कार्य में रूचि बढ़ेगी. लकी नंबर 8 रहेगा और लकी कलर सुनहरा आपको सकारात्मक ऊर्जा देगा.

कन्या राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के दूसरे भाव में संचरण करेंगे, जिसे दिन आपके लिए सीखने और नए अनुभव लेने का रहेगा. काम में नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं, जिसमें आपकी मेहनत रंग लाएगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. परिवार में बच्चों या छोटे सदस्यों के साथ समय बिताना सुखद रहेगा. आर्थिक मामलों में सावधानी रखें. मित्रों और सहयोगियों के साथ तालमेल बनाए रखना फायदेमंद रहेगा. प्रेम जीवन में संवाद के जरिए रिश्ते मजबूत होंगे. यात्रा के लिए दिन अनुकूल है. आपका लकी नंबर 5 रहेगा और लकी कलर हल्का पीला आपके लिए शुभ रहेगा.

तुला राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के पहले भाव में रहेंगे. आप अपने व्यक्तित्व से सभी का ध्यान खींचेंगे. कामकाज में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. परिवार में किसी नए फैसले को लेकर चर्चा हो सकती है. आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें. हल्का व्यायाम और संतुलित आहार फायदेमंद रहेगा. आर्थिक मामलों में अचानक लाभ की संभावना है, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें. प्रेम जीवन में साथी के साथ समय बिताना जरूरी है. दोस्तों के साथ यात्रा या आउटिंग प्लान हो सकती है. पुराने रिश्तों में समझौता जरूरी होगा. आपका लकी नंबर 4 रहेगा और लकी कलर बैंगनी आपको ऊर्जा और आत्मविश्वास देगा.

वृश्चिक राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के द्वादश भाव में रहेंगे, जिसे दिन आपके लिए गहरी सोच और रणनीति बनाने का रहेगा. कामकाज में किसी नई योजना पर ध्यान दें. सफलता मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान को नजर अंदाज न करें. परिवार में किसी के साथ विचारों का मतभेद हो सकता है. आर्थिक मामलों में निवेश सोच-समझकर करें. प्रेम जीवन में भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें, संवाद रिश्तों को मजबूत बनाएगा. मित्रों से मिलने का दिन अनुकूल है. यात्रा के लिए दिन सामान्य रहेगा, लेकिन सावधानी जरूरी है. लकी नंबर 1 रहेगा और लकी कलर लाल आपको जोश और उत्साह देगा.

धनु राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के एकादश भाव में रहेंगे, जिससे कामकाज में नए मौके मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें. परिवार और घर के मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, हल्का व्यायाम फायदेमंद रहेगा. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन निवेश करें लाभ होगा . प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ सकता है. मित्रों से बातचीत और मीटिंग आपके मन को हल्का करेगी. यात्रा के लिए दिन अनुकूल है. लकी नंबर 6 रहेगा और लकी कलर हल्का नीला आपके लिए शुभ रहेगा.

मकर राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के दशम भाव में संचरण करेंगे. आप अपनी मेहनत और लगन से सभी का ध्यान खींचेंगे. कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, अधिकारी का सहयोग मिलेगा, पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा. आप उन्हें अच्छे से संभाल लेंगे. आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव को नजरअंदाज न करें. परिवार में किसी पुराने मामले को सुलझाने का अवसर मिलेगा. आर्थिक मामले में सोच-समझकर निवेश करें. प्रेम जीवन में साथी के साथ संवाद जरूरी है. मित्रों से मिलने का दिन अच्छा रहेगा. यात्रा के लिए दिन सामान्य रहेगा, लेकिन योजना पहले से बनाएं. लकी नंबर 1 रहेगा और लकी कलर गहरा नीला आपके लिए अनुकूल रहेगा.

कुंभ राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के नवम भाव में रहेंगे. आज का दिन आपके लिए नई सीख और अवसर लाएगा. कामकाज में नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिल सकती है. भाग्य साथ देगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. हल्की व्यायाम और ध्यान फायदेमंद रहेगा. परिवार और मित्रों के साथ समय बिताना आपको मानसिक शांति देगा. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें. प्रेम जीवन में बातचीत से संबंध मजबूत होंगे. धार्मिक यात्रा के लिए दिन अनुकूल है. पुराने मित्रों से संपर्क होने की संभावना है. लकी नंबर 3 रहेगा और लकी कलर हरा आपके लिए शुभ रहेगा.

मीन राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के अष्टम भाव में रहेंगे, जिसे कुछ मामले में लाभ तथा कुछ मामले में नुकसान होगा. अपने रचनात्मक पक्ष को सामने लाएंगे परिणाम संतोषजनक मिलेगा. कामकाज में किसी प्रोजेक्ट पर ध्यान देने से सफलता मिल सकती है. आज आपका स्वास्थ्य अनुकूल नहीं रहेगा. परिवार में किसी सदस्य के साथ समय बिताना जरूरी होगा. आर्थिक मामलों में नए अवसर बन सकते हैं, सोच-समझकर निर्णय लें. प्रेम जीवन में भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें. मित्रों और सहयोगियों के साथ समय बिताना फायदेमंद रहेगा. यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है. लकी नंबर 2 रहेगा और लकी कलर हल्का नीला आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा लाएगा.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

Also Read: देव गुरु के मार्गी होते ही इन राशियों को होगा बड़ा लाभ, जीवन में मिलेंगे कई शुभ परिणाम

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola