Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर राशि अनुसार दान से मिलेगा सूर्य देव का आशीर्वाद, जानें क्या करें दान

Updated:
विज्ञापन
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर राशि अनुसार दान से मिलेगा सूर्य देव का आशीर्वाद, जानें क्या करें दान

Makar Sankranti 2026 Daan: मकर संक्रांति 2026 के दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं. ज्योतिष के अनुसार इस शुभ अवसर पर राशि अनुसार दान करने से सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और ग्रह दोष शांत होकर जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

विज्ञापन

Makar Sankranti 2026 Daan: मकर संक्रांति का पर्व केवल एक धार्मिक त्योहार नहीं, बल्कि सूर्य देव की विशेष कृपा पाने का शुभ अवसर माना जाता है. इस दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जिसे ज्योतिष में अत्यंत महत्वपूर्ण गोचर माना गया है. मान्यता है कि अगर इस दिन राशि के अनुसार दान किया जाए, तो ग्रह दोष शांत होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है.

राशि राशि के अनुसार दान
मेष राशिमेष राशि के जातकों को तिल, खिचड़ी (चावल या अन्न), मिठाई दान करना चाहिए
वृष राशिवृष राशि के जातक करें काली उड़द, काला तिल, सरसों का तेल का दान
मिथुन राशिमिथुन राशि वाले करें काला तिल, छाता, उड़द, खिचड़ी का दान (अन्न)
कर्क राशिकर्क राशि के जातकों को खिचड़ी (अन्न), पीला वस्त्र दान करना चाहिए
सिंह राशिसिंह राशि के जातक करें खिचड़ी (अन्न), लाल कपड़ा, रेवड़ी, गजक का दान
कन्या राशिकन्या राशि के जातकों को साबुत मूंग, खिचड़ी (अन्न), मूंगफली का दान करना चाहिए
तुला राशितुला राशि खिचड़ी, फल और गर्म कपड़े दान करें
वृश्चिक राशिवृश्चिक राशि के जातक करें तिल-गुड़, खिचड़ी, कंबल का दान
धनु राशिधनु राशि के जातकों को लाल चंदन, लाल वस्त्र, मूंगफली का दान करना चाहिए
मकर राशिमकर राशि वाले खिचड़ी (अन्न), कंबल और वस्त्र का दान करें
कुंभ राशिकुभ राशि वाले खिचड़ी (अन्न), तेल और गर्म कपड़े करें दान
मीन राशिमीन राशि के जातक तिल, गुड़, खिचड़ी और मूंगफली का दान करें
ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा  | 20+ वर्षों का अनुभव
ग्रह शांति, विवाह, धन और करियर विशेषज्ञ

ये भी पढ़ें: फसल का यह खूबसूरत त्योहार … लोहड़ी के शुभ अवसर पर यहां से दें शुभकामनाएं

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार इस साल मकर संक्राति के दिन एकादशी तिथि पड़ रही है, जिसके कारण इस दिन चावल का उपयोग मना रहता है, ऐसे में खिचड़ी का प्रयोग और दान वर्जित होता है, इसलिए इस दिन खिचड़ी के दान के बदले अन्न दान किया जा सकता है.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola