मकर राशिफल 18 अप्रैल 2026: क्या आत्मविश्वास दिलाएगा सफलता या काम का दबाव बढ़ेगा?

Published by : Neha Kumari Updated At : 18 Apr 2026 4:10 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Makar Rashifal 18 April 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Makar Rashifal 18 April 2026: आज चंद्रमा चतुर्थ भाव में स्थित रहेंगे, जिससे पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी. घर की साज-सज्जा या नए वाहन की खरीदारी संभव है. शनि का मीन राशि में होना आपको अनुशासित बनाएगा. हालांकि, माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है. कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच संतुलन बनाना आवश्यक होगा.

करियर और व्यवसाय: रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों को आज बड़ा लाभ मिल सकता है. व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को घर से काम करने की सुविधा मिल सकती है. आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें. भविष्य के लिए बचत करने की आपकी योजना सफल रहेगी.

लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ घर की बातों को लेकर तनाव हो सकता है. फोन पर बहस के कारण मूड खराब होने की संभावना है. रोमांस की जगह जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी. हालांकि, शाम तक डिनर के दौरान बातचीत से स्थितियां सामान्य हो सकती हैं. धैर्य और समझदारी से काम लें.

स्वास्थ्य: सीने में जकड़न या फेफड़ों से जुड़ी समस्या हो सकती है. धूल-धुएं से बचें. प्राणायाम आपके लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा. बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

  • सावधानी: घर की बातें बाहर के लोगों से साझा न करें.
  • उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं.
  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: नीला

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola