मकर राशिफल 16 अप्रैल 2026: क्या आज बढ़ेगी कमाई या खर्च देगा टेंशन?

Published by : Neha Kumari Updated At : 16 Apr 2026 4:10 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Makar Rashifal 16 April 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Makar Rashifal 16 April 2026: आज मकर राशि के जातकों के पराक्रम भाव में ग्रहों की युति आपको साहसी और ऊर्जावान बनाएगी. छोटी दूरी की यात्राएं लाभदायक रहेंगी. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. संचार माध्यमों से कोई अच्छी सूचना प्राप्त हो सकती है. आपकी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा.

करियर/बिजनेस: व्यापार में नेटवर्किंग से लाभ होगा. नए ग्राहकों से जुड़ने का अवसर मिलेगा. नौकरी में आपकी मेहनत की प्रशंसा होगी और कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. लेखन, मीडिया और सेल्स से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतरीन है. आर्थिक पक्ष मजबूती की ओर अग्रसर रहेगा.

लव लाइफ: आज लव पार्टनर के साथ फोन पर खूब हंसी-मजाक और रोमांस होगा. पुराने विवाद सुलझ जाएंगे. पार्टनर को उनकी पसंदीदा जगह पर डिनर के लिए ले जा सकते हैं. सिंगल लोगों के लिए किसी पुराने मित्र से प्रपोजल मिलने की संभावना है. संबंध मजबूत होंगे.

स्वास्थ्य: कंधे या गर्दन में दर्द की समस्या हो सकती है. गलत मुद्रा में बैठने से बचें. शारीरिक सक्रियता बढ़ाएं लेकिन भारी सामान उठाने से परहेज करें. प्राणायाम आपके लिए संजीवनी का काम करेगा. नियमित अंतराल पर विश्राम करना स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है.

  • सावधानी: जोश में आकर होश न खोएं.
  • उपाय: शनि देव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: काला

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola