Leo Weekly Horoscope 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025, घर के नवीनीकरण या सजावट पर धन खर्च हो सकता है

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Leo Weekly Horoscope 6 July to 12 July 2025

Leo Weekly Horoscope 6 July to 12 July 2025: सिंह राशि के लिए 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025 का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

Leo Weekly Horoscope 6 July to 12 July 2025: जुलाई माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल.

सिंह साप्ताहिक राशिफल 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025

सिंह साप्ताहिक राशिफल: आप इस सप्ताह नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत कर सकते हैं और कुछ नए अनुबंध भी आपके हाथ लग सकते हैं. कार्यों में सतत प्रगति की संभावना है. यदि आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो समय अनुकूल है. साथ ही घर के नवीनीकरण या सजावट पर भी धन खर्च हो सकता है.

Aries Weekly Horoscope 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025, अर्जुन की तरह अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहें

Taurus Weekly Horoscope 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025, अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है
Gemini Weekly Horoscope 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025, किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है 

Cancer Weekly Horoscope 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025, इस सप्ताह सेहत के प्रति लापरवाही महंगी पड़ सकती है

करियर और बिजनेस

अब समय है नई शुरुआत का. ग्रहों की स्थिति इस बात का संकेत दे रही है कि आपके लिए आगे बढ़ने का रास्ता पूरी तरह साफ है. अब और ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, बल्कि अपने विचारों को व्यवहार में लाने का समय है. जो योजनाएं अब तक मन में थीं, उन्हें अंजाम तक पहुंचाएं.

रिश्तों में जागरूकता और संवेदनशीलता

जिन लोगों को आप अनदेखा कर रहे हैं, उन्हें इस समय आपके प्रेम और समर्थन की जरूरत है. यह सप्ताह रिश्तों को परखने का नहीं, बल्कि उन्हें गहराई से समझने का समय है. आपकी सकारात्मक सोच और भरोसा रिश्तों में चमत्कारिक बदलाव ला सकती है.

स्वास्थ्य संबंधी सुझाव

नाक, कान या गले से जुड़ी मौसमी परेशानियां हो सकती हैं. मौसम के अनुसार बचाव के उपायों पर ध्यान दें. कोई भी लक्षण नजरअंदाज न करें और चिकित्सकीय सलाह लेने में देर न करें. छोटी लापरवाही आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकती है.

Leo Weekly Horoscope 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025, घर के नवीनीकरण या सजावट पर धन खर्च हो सकता है 

Virgo Weekly Horoscope 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025, आपके ऊपर नई जिम्मेदारियां आएंगी

Libra Weekly Horoscope 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025, रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है

Scorpio Weekly Horoscope 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025, घर में सुख और शांति बनी रहेगी

शुभ संकेत इस सप्ताह

लकी डेट्स: 09, 12, 14
लकी कलर्स: पीला, लाल, सफेद
लकी डेज: सोमवार, मंगलवार, रविवार

इस सप्ताह की सावधानी

इस सप्ताह अनावश्यक यात्रा और वाहन चलाने से बचें. यात्रा को टालना आपके लिए सुरक्षित और फायदेमंद रहेगा.

Sagittarius Weekly Horoscope 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025, भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें 

Capricorn Weekly Horoscope 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025, वाणी पर संयम रखें

Aquarius Weekly Horoscope 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025, भावनाओं से नहीं, बुद्धिमत्ता से काम लें

Pisces Weekly Horoscope 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025, रुके हुए काम पूरे होंगे

इस सप्ताह का विशेष उपाय

बुधवार के दिन भगवान गणेश को 11 दुर्वा अर्पित करें और मंदिर में लड्डू का भोग लगाएं. गणेश आरती का पाठ अवश्य करें. यह उपाय आपके मार्ग की बाधाओं को दूर करेगा और मनोकामनाओं की पूर्ति में सहायक रहेगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola