Cancer Weekly Horoscope 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025, इस सप्ताह सेहत के प्रति लापरवाही महंगी पड़ सकती है
Cancer Weekly Horoscope 6 to 12 July 2025
Cancer Weekly Horoscope 6 July to 12 July 2025: कर्क राशि के लिए 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025 का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Cancer Weekly Horoscope 6 July to 12 July 2025: जुलाई माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल.
कर्क साप्ताहिक राशिफल 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025
कर्क राशि: इस सप्ताह आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है. आपके कार्य सफलतापूर्वक आगे बढ़ेंगे और आप घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान या शुभ समारोह भी आयोजित कर सकते हैं. नए प्लॉट, वस्त्र, गहनों की खरीदारी का योग बन रहा है. यदि आप राजनीति या प्रशासनिक सेवा से जुड़े हैं, तो यह समय प्रभावशाली उन्नति के लिए बेहद अनुकूल है.
Aries Weekly Horoscope 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025, अर्जुन की तरह अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहें
Taurus Weekly Horoscope 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025, अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है
Gemini Weekly Horoscope 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025, किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है
Cancer Weekly Horoscope 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025, इस सप्ताह सेहत के प्रति लापरवाही महंगी पड़ सकती है
करियर और बिजनेस
आपके आसपास ऐसे लोग हो सकते हैं जो आपका फायदा उठाने की कोशिश करें, लेकिन आप अपने कर्म और कौशल से उन्हें पीछे छोड़ सकते हैं. इस सप्ताह मौज-मस्ती से हटकर, पूरी गंभीरता और फोकस के साथ अपने कार्यों में लगें. नई योजनाओं की रूपरेखा बनाएं, क्योंकि समय आपके पक्ष में है.
रिश्तों में संतुलन और विवेक
आप इस सप्ताह रिश्तों को लेकर सही दिशा में सोच रहे हैं, लेकिन थोड़ी व्यावहारिकता अपनाना ज़रूरी है. न सभी लोग पूरी तरह अच्छे होते हैं, न ही बुरे. आपको इस सप्ताह सही और गलत की पहचान का अवसर मिलेगा और आप स्पष्टता के साथ यह तय कर पाएंगे कि किस रिश्ते में कितना जुड़ाव रखना है.
Leo Weekly Horoscope 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025, घर के नवीनीकरण या सजावट पर धन खर्च हो सकता है
Virgo Weekly Horoscope 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025, आपके ऊपर नई जिम्मेदारियां आएंगी
Libra Weekly Horoscope 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025, रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है
Scorpio Weekly Horoscope 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025, घर में सुख और शांति बनी रहेगी
स्वास्थ्य को न करें नजरअंदाज
पेट से जुड़ी पुरानी समस्या इस सप्ताह दोबारा उभर सकती है. भले ही खानपान पर आपका नियंत्रण रहता हो, लेकिन इस सप्ताह की लापरवाही महंगी पड़ सकती है. अब समय है कि आप अपनी जीवनशैली में बदलाव लाएं और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें.
इस सप्ताह के शुभ संकेत
लकी डेट्स: 09, 13, 14
लकी कलर्स: पीला, लाल, मैरून
लकी डेज: सोमवार, मंगलवार, रविवार
Sagittarius Weekly Horoscope 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025, भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें
Capricorn Weekly Horoscope 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025, वाणी पर संयम रखें
Aquarius Weekly Horoscope 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025, भावनाओं से नहीं, बुद्धिमत्ता से काम लें
Pisces Weekly Horoscope 6 जुलाई से 12 जुलाई 2025, रुके हुए काम पूरे होंगे
इस सप्ताह की सावधानी
अपने करीबी लोगों की आज़ादी और भावनाओं को समझें. उनका ख्याल रखना ज़रूरी है, लेकिन इस हद तक नहीं कि वे संकोच महसूस करें. इस सप्ताह समझने की कोशिश करें कि आपके अपने आपसे क्या अपेक्षा रखते हैं, और उनकी भावनाओं का सम्मान करें.
इस सप्ताह का शुभ उपाय
मंगलवार और शनिवार को पास के हनुमान मंदिर जाएं, हनुमान चालीसा का पाठ करें. भगवान को प्रसाद चढ़ाएं, और उसे खुद लेने से पहले गरीबों में बांटें. साथ ही हनुमान जी के सामने 11 घी के दीपक जलाएं. यह उपाय आपकी मानसिक और शारीरिक शक्ति को बढ़ाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










