Leo Monthly Horoscope August 2025: सिंह राशि वालों के संतान के पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी, पढ़ें मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 Jul 2025 3:15 PM
Leo Monthly Horoscope August 2025
Leo Monthly Horoscope August 2025: अगस्त 2025 सिंह राशि वालों के लिए ऊर्जा, आत्मविश्वास और सफलता का संकेत लेकर आ रहा है. नेतृत्व क्षमता निखरेगी और कार्यक्षेत्र में पहचान मिलेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी होगा. निजी जीवन में प्रेम और समझदारी से रिश्तों को मजबूत करने का समय है.
Leo Monthly Horoscope August 2025: अगस्त का महीना सिंह राशि वालों के साथ नई चुनौतियां और संभावनाएं लेकर आने वाला है. इस महीने सिंह राशि के जातकों के लिए पारिवारिक जीवन, व्यापार, शिक्षा, प्रेम और स्वास्थ्य से जुड़ी कई बातें महत्वपूर्ण होंगी. आइए जानते हैं इस महीने आपके जीवन में क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं और कौन-से उपाय आपके लिए लाभदायक रहेंगे.
सिंह राशि का अगस्त 2025 का मासिक राशिफल
अगस्त 2025 सिंह राशि के जातकों के लिए आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रभावशाली निर्णयों का महीना बन सकता है. इस समय सूर्य की शुभ स्थिति आपके व्यक्तित्व में तेज, दृढ़ता और आत्मबल को बढ़ाएगी. कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता और कुशलता सबका ध्यान आकर्षित करेगी. जो लोग किसी टीम का नेतृत्व कर रहे हैं या प्रशासनिक जिम्मेदारियों में हैं, उन्हें खास सफलता मिलने के संकेत हैं. आपकी योजनाएं और विचार कार्यस्थल पर सराहे जाएंगे और कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट या पदोन्नति मिलने की संभावना प्रबल रहेगी. हालांकि माह के मध्य में कुछ विरोध या आलोचना का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन शांत और तार्किक तरीके से जवाब देना आपके पक्ष को मजबूत करेगा. व्यवसायियों के लिए यह समय पुराने कर्ज निपटाने, रुके हुए काम पूरे करने और नई साझेदारी स्थापित करने का अवसर लेकर आएगा.
Aries Monthly Horoscope August 2025: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त माह, पढ़ें मासिक राशिफल
Cancer Monthly Horoscope August 2025: कर्क राशि वालों का स्वास्थ्य कैसा रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल
शॉर्ट टर्म प्लानिंग के लिए बेहतर रहेगा
आर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना संतुलित और शुभ संकेत देने वाला रहेगा. आय के स्रोत सक्रिय रहेंगे, विशेषकर जिनकी आमदनी प्रोजेक्ट या टारगेट आधारित है, उन्हें अतिरिक्त लाभ हो सकता है. महीने के मध्य में कुछ उभर सकते हैं. निवेश की दृष्टि से यह समय शॉर्ट टर्म प्लानिंग के लिए बेहतर रहेगा. पुराने संपत्ति या शेयर बाजार से लाभ के योग भी बन सकते हैं.
संतान के पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी
पारिवारिक जीवन सुखद और स्नेह से भरा रहेगा. परिजनों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा और किसी सामाजिक या धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिल सकता है. जीवनसाथी से सहयोग और सच्चा समर्थन मिलेगा. संतान के पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है.
थकान महसूस कर सकते हैं
स्वास्थ्य के मोर्चे पर यह माह सामान्य रहेगा, लेकिन अत्यधिक कार्यभार से थकान, पीठ या सिरदर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं. अपने खानपान पर ध्यान दें और योग-प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करें ताकि आपकी ऊर्जा बनी रहे. मौसमी संक्रमण से सावधानी रखें.
Capricorn Monthly Horoscope August 2025: मकर राशि वालों को अगस्त माह कैसा बीतेगा, पढ़ें मासिक राशिफल
कुल मिलाकर, अगस्त 2025 सिंह राशि वालों के लिए प्रगति, सम्मान और संतुलन का महीना रहेगा. सही समय पर लिए गए निर्णय और धैर्यपूर्ण दृष्टिकोण आपको सफलता की ओर ले जाएंगे.
जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न परामर्श या व्रत-त्योहार से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें:
8080426594 / 9545290847
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










