Aquarius Monthly Horoscope August 2025: कुंभ राशि वालों का संबंधों में खटास आ सकती है, पढ़ें मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 Jul 2025 3:12 PM
Aquarius Monthly Horoscope August 2025
Aquarius Monthly Horoscope August 2025: अगस्त 2025 कुंभ राशि वालों के लिए संभावनाओं से भरा रहेगा। करियर में नई दिशा मिल सकती है और आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है. व्यक्तिगत जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, लेकिन धैर्य और विवेक से हालात संभालेंगे। यह समय आत्मचिंतन और नए लक्ष्य तय करने का है.
Aquarius Monthly Horoscope August 2025: कुंभ राशि के जातक जानना चाहते हैं कि आने वाला महीना उनके लिए कैसा रहेगा—परिवार में शांति बनी रहेगी या नहीं, व्यापार में लाभ होगा या हानि, करियर में सफलता मिलेगी या कोई चुनौती सामने आएगी? इन्हीं सब सवालों के उत्तर लेकर आए हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी, जिन्होंने ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर कुंभ राशि के लिए अगस्त 2025 का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया है.
कुंभ राशि का अगस्त 2025 का मासिक राशिफल
अगस्त 2025 का महीना कुंभ राशि वालों के लिए आत्मविश्वास से भरपूर और सामाजिक रूप से सक्रिय रहने का समय रहेगा. माह की शुरुआत में सूर्य और बुध की युति से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और आप अपने प्रभाव से लोगों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे. कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं और कुछ लंबित योजनाएं गति पकड़ेंगी. यदि आप पार्टनरशिप में कोई काम कर रहे हैं तो पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी होगा, वरना गलतफहमियां तनाव का कारण बन सकती हैं. नौकरी में लगे जातकों के लिए भी यह समय मेहनत के अनुसार फल दिलाने वाला रहेगा, हालांकि वरिष्ठों के साथ विचारों का टकराव हो सकता है—इसलिए संयम रखें.
कुछ बड़े खर्चे भी सामने आ सकते हैं
आर्थिक मामलों में यह महीना थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. जहां आय के नए स्रोत खुल सकते हैं, वहीं अचानक से कुछ बड़े खर्चे भी सामने आ सकते हैं. वाहन, घर की मरम्मत या गैजेट्स से जुड़ी चीजों पर खर्च हो सकता है. निवेश करने की सोच रहे हैं तो महीने का तीसरा सप्ताह अनुकूल रहेगा, लेकिन जोखिम वाले क्षेत्रों में पैसा लगाने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लेना न भूलें. विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में फोकस बनाए रखना होगा, क्योंकि ध्यान भटकाने की संभावना है. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए निरंतर मेहनत जरूरी होगी.
Aries Monthly Horoscope August 2025: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त माह, पढ़ें मासिक राशिफल
Cancer Monthly Horoscope August 2025: कर्क राशि वालों का स्वास्थ्य कैसा रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल
संबंधों में खटास आ सकती है
परिवार के मामले में यह समय थोड़ी सावधानी की मांग करेगा. किसी सदस्य की तबीयत को लेकर चिंता रह सकती है. वैवाहिक जीवन में थोड़ी भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है, जिसे आपसी संवाद से सुधारा जा सकता है. अविवाहित जातकों के लिए यह महीना प्रेम प्रस्ताव या नए रिश्ते की शुरुआत के लिए अच्छा है, लेकिन रिश्तों में अहंकार से दूरी बनाकर रखें, वरना संबंधों में खटास आ सकती है.
नींद की परेशानी हो सकती है
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह माह मिश्रित संकेत दे रहा है. अधिक भागदौड़ और मानसिक तनाव से थकान महसूस हो सकती है. उच्च रक्तचाप, सिरदर्द यानींद की परेशानी हो सकती है. इसलिए नियमित दिनचर्या, व्यायाम और योग को प्राथमिकता दें. खानपान में भी सावधानी बरतें और हाइड्रेशन का ध्यान रखें.
Capricorn Monthly Horoscope August 2025: मकर राशि वालों को अगस्त माह कैसा बीतेगा, पढ़ें मासिक राशिफल
कुल मिलाकर अगस्त 2025 कुंभ राशि के जातकों के लिए सोच-समझकर और संतुलन के साथ कदम बढ़ाने का समय है. यदि आप धैर्य और दूरदर्शिता के साथ निर्णय लेंगे, तो यह महीना कई मायनों में सफलता और संतुष्टि देने वाला साबित हो सकता है.
जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न या व्रत-त्योहार से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










