Aries Monthly Horoscope August 2025: मेष राशि वाले सिंगल लोगों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है, पढ़ें मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 Jul 2025 3:17 PM
Aries Monthly Horoscope August 2025
Aries Monthly Horoscope August 2025: अगस्त 2025 मेष राशि वालों के लिए जोश, पहल और परिवर्तन का महीना रहेगा. करियर में नई दिशा मिल सकती है और पुराने प्रयासों का फल मिलने की संभावना है. निजी जीवन में सामंजस्य बनाए रखें. यह समय है साहस के साथ आगे बढ़ने और अवसरों का भरपूर लाभ उठाने का.
Aries Monthly Horoscope August 2025: अगस्त का महीना शुरू होते ही हर व्यक्ति जानना चाहता है कि यह समय उनके लिए कैसा रहेगा. मेष राशि वालों के लिए क्या पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी? व्यापार में लाभ होगा या नुकसान? करियर में तरक्की मिलेगी या रुकावटें आएंगी? इन्हीं सवालों का जवाब दे रहे हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा, जिन्होंने वृष राशि के जातकों के लिए ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के आधार पर यह मासिक भविष्यफल तैयार किया है.
मेष राशि का अगस्त 2025 का मासिक राशिफल
अगस्त 2025 मेष राशि के जातकों के लिए ऊर्जा, आत्मविश्वास और नई दिशा में बढ़ने का उपयुक्त समय है. इस महीने ग्रहों की अनुकूल चाल आपके भीतर जोश और प्रेरणा का संचार करेगी, जिससे आप अपने करियर और निजी जीवन में प्रभावशाली प्रदर्शन कर सकते हैं. नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति इस समय और भी प्रबल होगी, जिससे आप कार्यस्थल पर अपनी छाप छोड़ने में सफल रहेंगे. जो लोग प्रबंधन, तकनीक, सेना, मार्केटिंग या प्रशासन से जुड़े हैं, उनके लिए यह माह तरक्की और पहचान का संकेत दे रहा है. हालांकि, किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें और विवेक से कार्य लें, ताकि लंबी अवधि में लाभ मिल सके.
Aries Monthly Horoscope August 2025: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त माह, पढ़ें मासिक राशिफल
Cancer Monthly Horoscope August 2025: कर्क राशि वालों का स्वास्थ्य कैसा रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल
नए अवसर मिलेंगे
व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अगस्त का महीना नए अवसर लेकर आएगा. कोई पुराना प्रोजेक्ट गति पकड़ सकता है या किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में आने से नया अनुबंध प्राप्त हो सकता है.
जोखिम भरे क्षेत्रों से दूर रहें
पारिवारिक वातावरण सुखद और सहयोगपूर्ण रहेगा. किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है. जीवनसाथी से रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और दोनों के बीच भावनात्मक तालमेल बेहतर होगा. प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी और विवाह की दिशा में कोई महत्वपूर्ण कदम उठ सकता है. जो लोग सिंगल हैं, उन्हें कोई अच्छा रिश्ता मिल सकता है.
मानसिक थकान संभव है
स्वास्थ्य की दृष्टि से समय सामान्य रहेगा, लेकिन व्यस्तता के कारण शारीरिक और मानसिक थकान संभव है. सिरदर्द, रक्तचाप या तनाव संबंधी परेशानी हो सकती है, इसलिए समय-समय पर विश्राम लें और योग-प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करें.
Capricorn Monthly Horoscope August 2025: मकर राशि वालों को अगस्त माह कैसा बीतेगा, पढ़ें मासिक राशिफल
कुल मिलाकर, अगस्त 2025 मेष राशि वालों के लिए उत्साह, सफलता और समझदारी से भरा हुआ महीना रहेगा. यदि आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाते हैं, तो यह समय आपको हर क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम दे सकता है.
जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न और व्रत-त्योहार से संबंधित जानकारी के लिए संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










