Cancer Monthly Horoscope August 2025: कर्क राशि वाले भावनात्मक स्वास्थ्य पर खास ध्यान दें, पढ़ें मासिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 Jul 2025 3:16 PM

विज्ञापन

Cancer Monthly Horoscope August 2025

Cancer Monthly Horoscope August 2025: अगस्त 2025 कर्क राशि वालों के लिए भावनात्मक संतुलन, पारिवारिक जुड़ाव और आत्मविकास का समय रहेगा. करियर में स्थिरता आएगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. रिश्तों में संवेदनशीलता जरूरी होगी. यह महीना आपको आंतरिक शक्ति पहचानने और लंबे समय के लक्ष्यों की ओर अग्रसर होने का अवसर देगा.

विज्ञापन

Cancer Monthly Horoscope August 2025: अगस्त का महीना कर्क राशि के जातकों के लिए किसी के लिए नई उम्मीदें, नई चुनौतियां और नए अवसर लेकर आने वाला है. इस दौरान हमारे मन में यह सवाल बार-बार उठते हैं — क्या परिवार में सुख-शांति रहेगी? व्यापार में लाभ होगा या घाटा? नौकरी और करियर में प्रगति होगी या नहीं? इन्हीं सभी पहलुओं पर आधारित है कर्क राशि के जातकों के लिए यह मासिक राशिफल, जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा, जो आपकी कुंडली और ग्रहों की चाल के अनुसार सटीक विश्लेषण करते हैं.

कर्क राशि का अगस्त 2025 का मासिक राशिफल

अगस्त 2025 कर्क राशि के जातकों के लिए आत्मविश्लेषण, भावनात्मक संतुलन और पारिवारिक जिम्मेदारियों को प्राथमिकता देने का समय हो सकता है. इस माह ग्रहों की स्थिति आपको अपने भीतर झांकने और पूर्व अनुभवों से सीखकर भविष्य की योजनाओं को सुदृढ़ बनाने का अवसर देगी. आप अपनी भावनाओं में गहराई से उतर सकते हैं और जीवन के महत्वपूर्ण निर्णयों पर विचार कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में यह समय संयम और सतर्कता से आगे बढ़ने का है. जल्दबाज़ी या अत्यधिक भावुकता से लिए गए निर्णय नुकसानदायक साबित हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कुछ दबाव या असहमति का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य और समझदारी से परिस्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ा जा सकता है. रचनात्मक क्षेत्रों, कंसल्टेंसी या स्वतंत्र पेशे से जुड़े जातकों को नए मौके मिल सकते हैं.

Aries Monthly Horoscope August 2025: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त माह, पढ़ें मासिक राशिफल

Taurus Monthly Horoscope August 2025: वृषभ राशि वाले अगस्त माह में किन बातों का रखें ख्याल, पढ़ें मासिक राशिफल

Gemini Monthly Horoscope August 2025: मिथुन राशि वालों के लिए अगस्त माह करियर में क्या कुछ नया लाएगा, पढ़ें मासिक राशिफल

Cancer Monthly Horoscope August 2025: कर्क राशि वालों का स्वास्थ्य कैसा रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

व्यापार में नई संभावनाएं बनेंगी

व्यवसाय करने वाले जातकों को अगस्त के मध्य से कार्यों में प्रगति दिखाई दे सकती है. कोई पुराना सहयोगी या साझेदार फिर से संपर्क कर सकता है, जिससे व्यापार में नई संभावनाएं बनेंगी. हालांकि किसी भी डील को अंतिम रूप देने से पहले उसके सभी पहलुओं की बारीकी से जांच करें. टैक्स या कागजी कार्रवाई से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता रखें.

स्वास्थ्य संबंधी खर्च बढ़ सकते हैं

आर्थिक दृष्टिकोण से यह माह संतुलित रहेगा, लेकिन अनपेक्षित खर्चों की संभावना बनी रहेगी. आपकी आमदनी बनी रहेगी, विशेषकर उन लोगों की जिनकी आय प्रोजेक्ट या कमीशन आधारित है. लेकिन वाहन, घर या स्वास्थ्य संबंधी खर्च बढ़ सकते हैं. निवेश करने से पहले किसी जानकार की सलाह अवश्य लें.

प्रेम संबंधों में गलतफहमी दूर होगी

पारिवारिक जीवन में भावनात्मकता का असर दिख सकता है. माता-पिता के स्वास्थ्य या संतान की पढ़ाई व भविष्य से संबंधित चिंताएं मन को व्यस्त रखेंगी. हालांकि जीवनसाथी का साथ और समझदारी से लिया गया सहयोग आपके लिए सहारा बन सकता है. प्रेम संबंधों में बातचीत करें गलतफहमी दूर होगी.

Leo Monthly Horoscope August 2025: सिंह राशि वालों की पर्सनल लाइफ अगस्त माह में कैसी रहेगी, पढ़ें मासिक राशिफल 

Virgo Monthly Horoscope August 2025: कन्या राशि की लव लाइफ अगस्त माह में कैसी रहेगी, पढ़ें मासिक राशिफल

Libra Monthly Horoscope August 2025: तुला राशि वालों की अगस्त माह में आर्थिक स्थिति कैसी होगी, पढ़ें मासिक राशिफल

Scorpio Monthly Horoscope August 2025: वृश्चिक राशि वालों का स्वास्थ्य कैसा रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

भावनात्मक स्वास्थ्य पर खास ध्यान दें

स्वास्थ्य की बात करें तो यह माह मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की सलाह देता है. थकावट, अनिद्रा या तनाव से शरीर पर प्रभाव पड़ सकता है. नियमित योग, ध्यान और संतुलित दिनचर्या आपको राहत दिला सकती है.

Sagittarius Monthly Horoscope August 2025: धनु राशि वालों के लिए अगस्त माह आर्थिक रूप में क्या नया लाएगा, पढ़ें मासिक राशिफल

Capricorn Monthly Horoscope August 2025: मकर राशि वालों को अगस्त माह कैसा बीतेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

Aquarius Monthly Horoscope August 2025: कुंभ राशि वालों के लिए अगस्त माह में पर्सनल लाइफ कैसी रहेगी, पढ़ें मासिक राशिफल

Pisces Monthly Horoscope August 2025: मीन राशि वालों के लिए नया माह अगस्त कैसा रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

कुल मिलाकर, अगस्त 2025 कर्क राशि के लिए संतुलन, आत्म-परख और पारिवारिक सामंजस्य का महीना है. यदि आप संयम और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हैं, तो यह समय आपके जीवन में स्थिरता और मानसिक शांति ला सकता है.

यदि आप अपनी जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न या व्रत-त्योहारों से जुड़ी सलाह चाहते हैं तो संपर्क करें:
8080426594 / 9545290847
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola