कुंभ राशिफल 15 अप्रैल 2026: क्या आज मजबूत होगी आर्थिक स्थिति या बढ़ेगी उलझन?

Published by : Neha Kumari Updated At : 15 Apr 2026 4:05 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Kumbh Rashifal 15 April 2026: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? क्या किस्मत साथ देगी और अधूरे काम पूरे होंगे? आइए, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से जानते हैं आज का राशिफल.

विज्ञापन

Aaj Ka Kumbh Rashifal 15 April 2026: आज प्रातःकाल चंद्रमा आपकी राशि से निकलकर द्वितीय भाव में जाएंगे, जिससे धन संचय में सफलता मिलेगी. राहु आपकी राशि में हैं, जो आपको अचानक कोई बड़ा विचार या योजना दे सकते हैं. वाणी में मधुरता रहेगी, जिससे बिगड़े काम भी बन जाएंगे. परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा.

करियर/बिजनेस

पैतृक व्यवसाय में विस्तार के योग हैं. अटकी हुई पेमेंट मिलने से राहत मिलेगी. निवेश के पुराने फैसलों से आज लाभ होगा. कार्यक्षेत्र में आपकी वाकपटुता आपको सफलता दिलाएगी. ज्वेलरी या खान-पान के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से लाभकारी रहने वाला है.

लव लाइफ

आज आप पार्टनर को फोन पर अपनी भावनाओं से प्रभावित कर पाएंगे. लव लाइफ में रोमांस का तड़का लगेगा. पार्टनर के साथ डिनर पर गंभीर चर्चा हो सकती है, जो रिश्ते को और मजबूत बनाएगी. किसी बात को लेकर हुआ झगड़ा आज बातचीत से सुलझ जाएगा.

स्वास्थ्य

दांतों या मुख से संबंधित समस्या हो सकती है. साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें. ज्यादा मीठा खाने से बचें. आंखों में भारीपन महसूस हो सकता है, इसलिए काम के बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें. योग और ध्यान (मेडिटेशन) से मानसिक शांति मिलेगी.

  • सावधानी: परिवार के सदस्यों के साथ कटु वचन न बोलें.
  • उपाय: राहु के मंत्रों का जाप करें.
  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: बैंगनी

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola