Kharmas 2025: खरमास लाएगा इन 3 राशियों के लिए खुशियों का खजाना, खुलेगा किस्मत का ताला

Published by : Neha Kumari Updated At : 14 Dec 2025 12:53 PM

विज्ञापन

खरमास 2025 ( एआई तस्वीर)

Kharmas 2025: खरमास की अवधि को ज्यादातर लोग अशुभ मानते हैं, क्योंकि इस दौरान मांगलिक कार्य रुक जाते हैं. लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है. खरमास के समय ग्रह और नक्षत्र कई ऐसे विशेष योग बनाते हैं, जिनका शुभ प्रभाव अलग-अलग राशि के जातकों पर पड़ता है. आइए जानते हैं वे कौन-कौन सी राशियां हैं, जिन पर इस खरमास का शुभ प्रभाव पड़ सकता है.

विज्ञापन

Kharmas 2025: इस वर्ष खरमास की अवधि 16 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 तक रहेगी. इस दौरान सूर्य देव की उपासना का विशेष महत्व बताया गया है. शास्त्रों के अनुसार, खरमास को शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं माना जाता, इसलिए इस समय विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्य वर्जित रहते हैं.

जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं, तभी खरमास की शुरुआत होती है, जिसे धनु संक्रांति भी कहा जाता है. इस बार खरमास शुरू होने से पहले 11 दिसंबर को शुक्र तारा अस्त हो चुका है और लगभग 53 दिनों तक अस्त रहेगा. ज्योतिषाचार्य चंद्रेशेखर जी के अनुसार, इसके अस्त रहने का प्रभाव कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है.

इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

वृषभ राशि

खरमास का महीना वृषभ राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. इस दौरान मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रह सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराना रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. निवेश के लिए यह समय शुभ माना जा रहा है. नौकरी और व्यवसाय में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए खरमास का समय धन लाभ के योग बना रहा है. इस माह आय के नए स्रोत प्राप्त होने की संभावना है और किसी नए कार्य की शुरुआत भी की जा सकती है. आर्थिक लाभ के साथ-साथ समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. पारिवारिक शांति और समर्थन से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

मकर राशि

खरमास का समय मकर राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है. रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे और अटका हुआ धन वापस मिल सकता है. नौकरी और व्यवसाय में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे. इस दौरान लिया गया कोई नया निर्णय भविष्य में लाभदायक साबित हो सकता है. परिवार में शांति बनी रहेगी, नए प्रोजेक्ट से फायदा मिलेगा और संबंध मजबूत होंगे.

यह भी पढ़ें: Kharmas 2025: क्या है खरमास, इसमें क्यों नहीं होते शुभ कार्य? जानें गुर्वादित्य योग का रहस्य

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola