Ketu Gochar 2026: नए साल में केतु गोचर से रहस्यमयी बदलावों के साथ खुलेगा किस्मत का नया अध्याय, इन राशियों पर बरसेगी कृपा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Dec 2025 11:15 AM
केतु के गोचर से राशियों पर पड़ेंगे ये प्रभाव
Ketu Gochar 2026 Rashifal Effect: केतु का गोचर 2026 ज्योतिष की दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है. रहस्यमयी ग्रह केतु का यह परिवर्तन कई राशियों के जीवन में अचानक बदलाव ला सकता है. कहीं करियर और धन में लाभ होगा, तो कहीं आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ेगी. जानिए किन राशियों पर बरसेगी केतु की कृपा.
Ketu Gochar 2026 Rashifal Effect: ज्योतिष शास्त्र में केतु को सबसे रहस्यमयी और परिवर्तनकारी ग्रह माना गया है. यह ऐसा ग्रह है जो बिना किसी पूर्व संकेत के व्यक्ति के जीवन में बड़ा मोड़ ला देता है. कभी अचानक लाभ देता है, तो कभी इंसान को भीतर से बदलकर आध्यात्मिक मार्ग की ओर ले जाता है. केतु का प्रभाव धीमा लेकिन बेहद गहरा होता है और इसका असर लंबे समय तक जीवन पर बना रहता है. यही वजह है कि केतु का गोचर हमेशा खास माना जाता है.
होने वाला है केतु का महत्वपूर्ण गोचर
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 25 जनवरी 2026 को केतु अपना एक महत्वपूर्ण गोचर करेगा. इस दिन केतु पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के द्वितीय चरण से निकलकर प्रथम चरण में प्रवेश करेगा. यह परिवर्तन सभी 12 राशियों को किसी न किसी रूप में प्रभावित करेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह गोचर किस्मत बदलने वाला साबित हो सकता है. खासतौर पर करियर, व्यापार, धन और लंबे समय से अटके कामों में अचानक गति देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनके लिए केतु का यह गोचर 2026 में खुशखबरी लेकर आ सकता है.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए केतु का यह गोचर कई सकारात्मक संकेत लेकर आ रहा है. लंबे समय से मन में दबी कोई इच्छा अब पूरी हो सकती है. इस दौरान आप खुद को पहले से अधिक शांत, संतुलित और आध्यात्मिक महसूस करेंगे. धन से जुड़े मामलों में आपकी सोच परिपक्व होगी और निवेश को लेकर नई रणनीति बना सकते हैं.
ये भी पढ़ें: कन्या राशि वाले जातकों का करियर से लेकर प्रेम, स्वास्थ्य और परिवार तक कैसा रहेगा नया साल?
इस समय वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं. विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे रिश्तों के प्रस्ताव आ सकते हैं और घर में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम की संभावना है. जो लोग सेल्स, मार्केटिंग या फील्ड से जुड़े कार्यों में हैं, उन्हें नए अवसर मिल सकते हैं. छात्रों के लिए यह गोचर बेहद शुभ रहेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत हैं और पढ़ाई में मन लगेगा. पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में भी संतुलन बना रहेगा, जिससे मानसिक सुकून मिलेगा.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए केतु का यह गोचर नई ऊर्जा और आत्मविश्वास लेकर आएगा. आपका नजरिया सकारात्मक होगा और आप खुद को पहले से ज्यादा मजबूत महसूस करेंगे. जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है, जो आपके भविष्य की दिशा बदल दे.
परिवार के सहयोग से आप किसी नए बिजनेस आइडिया पर काम शुरू कर सकते हैं या पुरानी अधूरी योजना को दोबारा गति दे सकते हैं. प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी और आपसी विश्वास मजबूत होगा. इस दौरान विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े कामों के भी योग बन सकते हैं. सबसे राहत भरी बात यह है कि लंबे समय से अटके हुए काम अब पूरे होते नजर आएंगे. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाहा ऑफर मिल सकता है, जिससे आर्थिक और मानसिक संतोष दोनों मिलेगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए केतु का यह गोचर करियर के लिहाज से बड़ा बदलाव लेकर आ सकता है. नई नौकरी या प्रमोशन के मजबूत संकेत हैं. यदि आप साझेदारी में कोई काम कर रहे हैं, तो पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा और व्यापार आगे बढ़ेगा.
यह समय करियर को नई दिशा देने के लिए बेहद अनुकूल है. भाई-बहनों का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. जीवनसाथी के साथ मिलकर प्रॉपर्टी या किसी बड़े निवेश की योजना बन सकती है. कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे. वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी और रिश्तों में मजबूती आएगी.
कुल मिलाकर, केतु का यह गोचर 2026 में सिर्फ बदलाव ही नहीं, बल्कि छिपे हुए अवसरों के नए दरवाजे खोलने वाला साबित हो सकता है. धैर्य, समझदारी और सकारात्मक सोच के साथ लिए गए फैसले आपको नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं. आध्यात्मिक जागरूकता और भौतिक सफलता का संतुलन ही इस गोचर की सबसे बड़ी खासियत रहने वाली है.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










