कर्क राशिफल 8 अप्रैल 2026: करियर में तरक्की के योग, लेकिन शत्रुओं से रहें सावधान
Published by : Neha Kumari Updated At : 08 Apr 2026 4:35 AM
8 अप्रैल 2026 का कर्क राशिफल
Aaj Ka Kark Rashifal 08 April 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Kark Rashifal 08 April 2026: आज कर्क राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का छठे भाव में होना शत्रुओं पर विजय दिलाएगा. मीन राशि के ग्रह आपके भाग्य में वृद्धि करेंगे. पुराने निवेश से आज लाभ होने की संभावना है. घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.
करियर और बिजनेस: कार्यस्थल पर आपकी मेहनत का फल मिलेगा. व्यापार में प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे. नई तकनीक का प्रयोग आपके बिजनेस को गति देगा. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं, जो आपके भविष्य के लिए सुखद रहेंगे. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी.
लव लाइफ: लव लाइफ में आज रोमांच बना रहेगा. पार्टनर के साथ फोन पर भविष्य की योजनाओं को लेकर चर्चा होगी. संबंधों में मधुरता के लिए आज आप उन्हें कोई सरप्राइज दे सकते हैं. डिनर पर जाने से आपसी मतभेद दूर होंगे. प्रपोजल के लिए दिन अनुकूल है.
स्वास्थ्य: आज आपको अपनी हड्डियों और जोड़ों का ख्याल रखना चाहिए. ठंडी चीजों के सेवन से बचें, वरना जुकाम की समस्या हो सकती है. नियमित व्यायाम करें और भारी वजन उठाने से बचें. मानसिक शांति के लिए थोड़ा समय एकांत में बिताएं.
- सावधानी: गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और अपनी रणनीति किसी के साथ साझा न करें.
- उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.
- शुभ अंक: 2
- शुभ रंग: सफेद
यहां पढ़ें राशिफल में जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










