Kal Ka Rashifal 2 December 2025: कर्क और कुंभ राशि वालों का प्रेम संबंध होगा मजबूत, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आने वाले कल का राशिफल

Published by : Neha Kumari Updated At : 01 Dec 2025 8:08 PM

विज्ञापन

AI Image

Kal Ka Rashifal 2 December 2025: 2 दिसंबर का दिन अलग-अलग राशियों वाले जातकों के लिए नए अवसर और खुशखबरी लेकर आ सकता है. हालांकि कुछ राशि वाले जातकों को इस दिन कुछ विशेष बातों का ध्यान रखने की जरूरत है. आइए जानते हैं कि कल का दिन अलग-अलग राशियों वाले जातकों के लिए कैसा रहेगा.

विज्ञापन

Kal Ka Rashifal 2 December 2025: दिसंबर की शुरुआत के दूसरे दिन ग्रहों की चाल कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रही है. कहीं धनलाभ के योग बन रहे हैं, तो कहीं करियर में प्रगति मिलेगी. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आपका कल का राशिफल.

मेष (Aries)

कल का दिन मेष राशि वाले जातकों के लिए बेहद शुभ हो सकता है. कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा और अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. घर में सौहार्द बना रहेगा. स्वास्थ्य पर ध्यान दें.

वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि वाले लोग कल धन से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है. इसके अलावा माना जा रहा है कि वृषभ राशि के जातकों को किसी रिश्तेदार से लाभ मिल सकता है. साथ ही इस राशि के लोग नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी.

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि वाले जातकों का कल का दिन बेहद व्यस्त रह सकता है. माना जा रहा है कि इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं. खर्च बढ़ने के बावजूद लाभ मिलने की संभावना है. जीवन के नए फैसलों में परिवार का सहयोग मिलेगा.

कर्क (Cancer)

कर्क राशि वाले जातकों के लिए कल का दिन नई खुशखबरियाँ लेकर आ सकता है. कारोबार में प्रगति के संकेत हैं. भावनाओं पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है. दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा. यात्रा शुभ रहेगी. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा.

सिंह (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए कल का दिन बेहद सुखद होने वाला है. मान-सम्मान बढ़ेगा. महत्वपूर्ण निर्णय आपके पक्ष में होंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है.

कन्या (Virgo)

कन्या राशि वाले जातकों के रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. कार्यों में तेजी आएगी. पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है. परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा. तनाव से दूर रहें.

तुला (Libra)

किसी नए अवसर की प्राप्ति होगी. करियर में प्रगति के योग बन रहे हैं. प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी. स्वास्थ्य में सुधार संभव है.

वृश्चिक (Scorpio)

धन लाभ के अवसर बढ़ेंगे. कर्ज से राहत मिल सकती है. अपनी बुद्धि से कार्य सिद्ध होंगे. किसी मित्र का सहयोग मिलेगा.

धनु (Sagittarius)

भाग्य का साथ मिलेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

मकर (Capricorn)

कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ेगा. आय में वृद्धि के योग हैं. पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा. किसी नए व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक होगी.

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए कल का दिन नई सफलताएँ लेकर आ सकता है. मन में उत्साह रहेगा. बिजनेस में लाभ होगा. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. यात्रा के योग शुभ हैं.

मीन (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए 2 दिसंबर नए अवसर लेकर आ सकता है. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति सुधरेगी. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola