मिथुन राशि वालों की कार्यस्थल पर नई चुनौतियां आ सकती हैं, यहां देखें 10 फरवरी से 16 फरवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Gemini Weekly Horoscope 10 February to 16 February 2025
Gemini Weekly Horoscope 10 February to 16 February 2025: मिथुन राशि के लिए 10 फरवरी से 16 फरवरी 2025 का दिन कैसा रहेगा. जानें “दैवज्ञ” डॉ श्रीपति त्रिपाठी से मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Gemini Weekly Horoscope 10 February to 16 February 2025: फरवरी माह का नया सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं दैवज्ञ ज्योतिषी डॉ श्रीपति त्रिपाठी मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 10 फरवरी से 16 फरवरी 2025
मिथुन: कोई भी वित्तीय योजना अपनाने से पहले उसके दीर्घकालिक परिणामों पर विचार करें. अनावश्यक खर्च से बचें और बचत पर अधिक ध्यान दें.
मेष राशि वाले जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, जानें 10 फरवरी से 16 फरवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल
करियर/बिजनेस
शेयर बाजार में निवेश से बचें. जीवनसाथी के साथ यात्रा के योग बन सकते हैं. संतान से बातचीत में संयम बरतें और अनावश्यक क्रोध करने से बचें. व्यवसायिक खर्च अचानक बढ़ सकते हैं, जिन पर नियंत्रण पाने में समय लगेगा.
रिलेशनशिप
माता-पिता से संबंध मधुर बनाने का प्रयास करें. प्रेम संबंधों में अस्थिरता रहेगी, इसलिए अपने रिश्तों को गुप्त रखें, अन्यथा सामाजिक प्रतिष्ठा पर असर पड़ सकता है.
स्वास्थ्य
त्वचा व वायु संबंधी विकार परेशान कर सकते हैं. मौसम के अनुसार भोजन करें और गरिष्ठ भोजन से बचें. साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें. तले हुए खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें.
सिंह राशि वाले गलतफहमियों से बचें, यहां देखें 10 फरवरी से 16 फरवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल
शुभ डेट: 10,11,15
शुभ कलर: सफेद, नीला, हरा
शुभ दिन: बुधवार, शनिवार, रविवार
सावधानी
गोलमोल बातों से बचें और जो भी कहना है, स्पष्ट रूप से कहें. बुरे मित्रों की संगत से बचें.
धनु राशि वालों की प्रेमी से मुलाकात संभव है, यहां देखें 10 से 16 फरवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल
मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, यहां देखें 10 से 16 फरवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल
उपाय
मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में सिंदूर चढ़ाएं और मंदिर के ऊपर एक लाल झंडा लगाएं. झंडे पर सिंदूर से ‘श्रीराम’ और नीचे ‘बल बुद्धि विद्या देहु मोरि, हरहु कलेश विकार’ लिखें. इससे पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी, ऊपरी बाधाएं दूर होंगी और स्वास्थ्य लाभ होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










