कर्क राशि वालों को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, यहां देखें 10 फरवरी से 16 फरवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Cancer Weekly Horoscope 10 February to 16 February 2025
Cancer Weekly Horoscope 10 February to 16 February 2025: कर्क राशि के लिए 10 फरवरी से 16 फरवरी 2025 का दिन कैसा रहेगा. जानें "दैवज्ञ" डॉ श्रीपति त्रिपाठी से कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Cancer Weekly Horoscope 10 February to 16 February 2025: फरवरी माह का नया सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं दैवज्ञ ज्योतिषी डॉ श्रीपति त्रिपाठी कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल.
कर्क साप्ताहिक राशिफल 10 फरवरी से 16 फरवरी 2025
इस समय किसी शुभ प्रसंग के कारण मन प्रसन्न रहेगा. आप मित्रों के साथ घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं. संतान से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी. किसी धार्मिक व्यक्ति से मुलाकात आपके विचारों को नई दिशा दे सकती है.
मेष राशि वाले जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, जानें 10 फरवरी से 16 फरवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल
करियर/बिजनेस
आप साझेदारी के व्यापार का विस्तार कर सकते हैं. इस सप्ताह आपकी चतुराई और कार्यकुशलता आपकी सफलता को बढ़ाएगी. प्रबंधन और नेतृत्व क्षमता में सुधार से आय में वृद्धि होगी. स्थानांतरण की संभावना है, जिसका कारण अधिकारियों से मतभेद हो सकता है.
रिलेशनशिप
परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी, लेकिन महत्वपूर्ण विषयों पर मतभेद हो सकते हैं, जिससे तनाव की स्थिति बनी रहेगी. समस्याओं को सुलझाने के बजाय क्रोध से काम लेंगे तो स्थितियाँ बिगड़ सकती हैं. प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल रहेगा. माता से संबंध सुधारने का प्रयास करें.
सिंह राशि वाले गलतफहमियों से बचें, यहां देखें 10 फरवरी से 16 फरवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल
स्वास्थ्य
मुंह में छाले, गले में खराश और दर्द हो सकता है. पारिवारिक परेशानियों के कारण तनाव अधिक रहेगा, जिससे स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए फलों का ताजा जूस, दूध, दही, छाछ, नींबू पानी और नारियल पानी का सेवन करें.
शुभ डेट: 09,13,14
शुभ रंग: लाल,पीला,सफ़ेद
शुभ दिन: मंगलवार,गुरूवार,सोमवार
सावधानी
अपने कार्यक्षेत्र में बिना कारण विवादों से बचें, अन्यथा मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है.
धनु राशि वालों की प्रेमी से मुलाकात संभव है, यहां देखें 10 से 16 फरवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल
मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, यहां देखें 10 से 16 फरवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल
उपाय
पीतल के लोटे में जल और गाय का दूध मिलाकर शुक्ल पक्ष में सिरहाने रखकर सोएं. प्रातः यह मिश्रित जल पीपल के वृक्ष पर श्रद्धापूर्वक चढ़ाएं. यह उपाय 11 दिनों तक लगातार करें. इसे सोमवार से आरंभ करने पर आर्थिक लाभ होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




