Gemini Monthly Horoscope September 2025: इस महीने धैर्य की जरूरत होगी, पढ़ें मिथुन राशि का सितंबर 2025 माह का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Aug 2025 11:58 AM
मिथुन राशि का सितंबर 2025 माह का राशिफल
Gemini Monthly Horoscope September 2025: मिथुन राशि वालों के लिए सितंबर का महीना नई ऊर्जा और अवसर लेकर आएगा. करियर व व्यापार में प्रगति की संभावना है, हालांकि मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा और रिश्तों में निकटता बढ़ेगी. प्रेम जीवन मधुर रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य के मामले में सतर्कता जरूरी होगी.
Gemini Monthly Horoscope September 2025: सितंबर का महीना मिथुन राशि के जातकों के जीवन में कई सवाल लेकर आता है — क्या परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी? व्यापार में लाभ होगा या नहीं? नौकरी और करियर का क्या भविष्य रहेगा? इन्हीं तमाम प्रश्नों के उत्तर के लिए प्रस्तुत है मिथुन राशि के लिए मासिक राशिफल, जो ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा द्वारा ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार तैयार किया गया है.
पारिवारिक जीवन
सितंबर का महीना वृषभ जातकों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. सितारों का संयोग परिवार की जिम्मेदारियों को बढ़ाएगा. इस दौरान छोटे-बड़ों का सम्मान करें और कर्तव्यों को निभाने में लापरवाही न करें. 17 सितंबर के बाद घर का माहौल खुशनुमा होगा, उत्सव का आयोजन संभव है और माता-पिता व भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा.
नौकरी और व्यापार
व्यापारियों को इस महीने धैर्य और संयम की जरूरत होगी. काम की गति धीमी रहेगी और 13 सितंबर के बाद खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. बिल्डिंग मटीरियल से जुड़े कारोबारियों को लाभ मिलने के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. सहकर्मी सहयोग नहीं करेंगे और विवाद बढ़ सकते हैं, हालांकि अधिकारियों का साथ मिलेगा और मेहनत का फल भी मिलेगा.
शिक्षा और करियर
विद्यार्थियों के लिए यह महीना मेहनत से भरा रहेगा. पढ़ाई में जितना प्रयास करेंगे, उतने ही अच्छे परिणाम सामने आएंगे. स्कूल और कॉलेज के छात्रों का प्रदर्शन संतोषजनक रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को सफलता मिलने की संभावना है. करियर के क्षेत्र में मंगल और राहु आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेंगे.
प्रेम और वैवाहिक जीवन
प्रेम संबंधों में इस माह गलतफहमियां और मतभेद बढ़ सकते हैं. पार्टनर से बातचीत करते समय संयम रखें. 17 सितंबर के बाद रिश्तों में सुधार आएगा. अविवाहित जातकों के लिए सोशल मीडिया के जरिए नया रिश्ता जुड़ सकता है. वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन जीवनसाथी से आर्थिक लाभ संभव है. हालांकि 13 सितंबर के बाद जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है.
स्वास्थ्य
इस माह स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य रहेगी. शुक्र की मजबूत स्थिति आपको लाभ पहुंचाएगी. फिर भी छाती और जोड़ों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है. 13 सितंबर के बाद सर्दी-जुकाम और जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान कर सकती है.
शुभ अंक और रंग
- लकी नंबर: 2
- लकी कलर: हरा
उपाय
- शुक्रवार को छोटी कन्याओं को मिठाई खिलाएं.
- माता दुर्गा की पूजा करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न परामर्श और व्रत-त्योहार से जुड़ी जानकारी के लिए संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










