धनु राशिफल 16 अप्रैल 2026: क्या आज खुलेंगे आय के स्रोत या रुकेंगी योजनाएं?
Published by : Neha Kumari Updated At : 16 Apr 2026 4:15 AM
16 अप्रैल 2026 का धनु राशिफल
Aaj Ka Dhanu Rashifal 16 April 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Dhanu Rashifal 16 April 2026: आज धनु राशि वालों के लिए चंद्रमा का चतुर्थ भाव में होना पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा. नया वाहन या संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं. माता के साथ संबंधों में मधुरता आएगी. घर के सौंदर्यीकरण पर खर्च हो सकता है. मानसिक सुकून महसूस होगा.
करियर/बिजनेस: रियल एस्टेट और निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों को लाभ होगा. बिजनेस में स्थिरता आएगी. नौकरी में काम का दबाव कम रहेगा, जिससे आप परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे. निवेश के लिए जमीन-जायदाद एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. आर्थिक स्थिति संतोषजनक बनी रहेगी.
लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ घर पर समय बिताने का मौका मिलेगा. फोन पर कम, लेकिन गुणवत्तापूर्ण बातचीत होगी. रोमांस और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ किसी पारिवारिक मुद्दे पर सहमति बनेगी. रिश्तों में गहराई और प्रेम का अनुभव करेंगे. दिन सुखद रहेगा.
स्वास्थ्य: सीने में जकड़न या जुकाम की शिकायत हो सकती है. ठंडी चीजों के सेवन से बचें. माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. योग और प्राणायाम मानसिक शांति के लिए जरूरी हैं. घर का बना शुद्ध और सात्विक भोजन ही ग्रहण करें.
- सावधानी: विवादित संपत्तियों से दूर रहें.
- उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं.
- शुभ अंक: 3
- शुभ रंग: पीला
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










