धनु राशिफल 11 जून 2026:संतान पक्ष से मिल सकती है खुशखबरी, रिश्तों में बढ़ेगी मिठास
Published by : Neha Kumari Updated At : 11 Jun 2026 4:15 AM
11 जून 2026 का धनु राशिफल
Aaj Ka Dhanu Rashifal 11 June 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Dhanu Rashifal 11 June 2026: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला, रचनात्मक और मानसिक रूप से सक्रिय रहने वाला है, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि से पंचम (बुद्धि एवं संतान) भाव में मेष राशि में मंगल देव के साथ गोचर कर रहे हैं. साथ ही सप्तम भाव में बुध, छठे भाव में सूर्य तथा अष्टम भाव में गुरु-शुक्र की स्थिति का प्रभाव आपके जीवन पर पड़ेगा. कलात्मक और बौद्धिक कार्यों में आपका मन खूब लगेगा. संतान पक्ष से जुड़ी किसी बड़ी चिंता से राहत मिल सकती है. विद्यार्थियों के लिए यह दिन पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने वाला रहेगा.
करियर-बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आज आपको मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे. सहकर्मियों के सहयोग से अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं, लेकिन व्यापार में किसी बड़े निवेश से बचना बेहतर रहेगा. साझेदारी से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों और बॉस की बातों को गंभीरता से सुनना चाहिए, अन्यथा अनावश्यक विवाद की स्थिति बन सकती है.
रिलेशनशिप: पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा. माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है. भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी, लेकिन पुरानी बातों को लेकर बहस करने से बचना चाहिए. घर में किसी मांगलिक या शुभ कार्य की योजना बन सकती है.
लव लाइफ: प्रेम जीवन में रोमांस और उत्साह बना रहेगा. साथी की भावनाओं का सम्मान करने से आपका रिश्ता और मजबूत होगा. आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे और उनके लिए कोई उपहार भी खरीद सकते हैं. आपसी समझ बढ़ने से संबंधों में मजबूती आएगी. अविवाहित लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं.
स्वास्थ्य: सेहत के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा. ऊर्जा और आत्मविश्वास भरपूर रहेगा. हालांकि, पेट से जुड़ी हल्की परेशानी, अपच या गैस की समस्या हो सकती है. बाहर के भोजन से परहेज करें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें. सुबह की सैर और हल्का व्यायाम आपके लिए लाभकारी रहेगा.
- सावधानी: पैसों के लेनदेन में विशेष सावधानी बरतें और किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें.
- उपाय: “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करें.
- शुभ रंग: पीला
- शुभ अंक: 3
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










