29 मार्च 2025 आज का राशिफल: धनु राशि वालों को प्रतियोगिताओं में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों की स्थिति
Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Mar 2025 4:05 AM
Aaj Ka Rashifal 29 March 2025 (AI Generated Image)
Aaj Ka Rashifal 29 March 2025: आज तारीख है 29 मार्च 2025 दिन शनिवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.
Aaj Ka Rashifal 29 March 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज सोमवार 29 मार्च 2025 का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..
मेष- आपकी विद्या, बुद्धि और प्रतिभा में वृद्धि होगी. धन अर्जन के प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी, परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे, संचित धन का उपयोग होगा, और भूमि-जायदाद से संबंधित विवादों का समाधान होगा.
वृष- आपकी पढ़ाई और चिंतन में रुचि बढ़ेगी, आशाएं मजबूत होंगी, लाभकारी प्रयास सफल होंगे, लोकप्रियता में वृद्धि होगी, धन की प्राप्ति होगी, और मान-यश-प्रतिष्ठा के साथ पुरस्कार भी मिलेंगे. शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी.
मिथुन- रोजगार के क्षेत्र में कार्यों की अधिकता रहेगी, आर्थिक लक्ष्यों की पूर्ति होगी, गुप्त विरोधियों के षड़यंत्र विफल होंगे, माता-पिता का सहयोग मिलेगा, और प्रभावशाली व्यक्तियों से आवश्यक सहायता प्राप्त होगी. मन प्रसन्न रहेगा.
कर्क- अध्ययन, अध्यवसाय और भाषण-प्रवचन में रुचि बढ़ेगी, व्यापार में सफलता मिलेगी, और घरेलू उपयोग की वस्तुओं का संचय होगा. भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी, और पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा.
सिंह-आर्थिक आय होने के बावजूद बचत में कमी महसूस होगी. रुकावटें समाप्त होकर सफलता की ओर बढ़ेंगे, बिगड़े हुए कार्य सुधरेंगे, व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ होगा, और परिवार के साथ यात्रा और मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे.
कन्या-सरकारी उच्चाधिकारियों पर आपका प्रभाव बढ़ेगा, नई उम्मीदें जागृत होंगी, सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी. मित्रों और प्रियजनों का सहयोग मिलेगा, धैर्य और साहस से सभी कार्य सफल होंगे, दांपत्य जीवन सुखद रहेगा.
तुला-आपकी मेहनत इच्छित सफलता की ओर ले जाएगी. आर्थिक संतुलन बनाए रखने में आप सफल रहेंगे, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में अधिक खर्च करना पड़ सकता है. संतान और भाई-बहन का सुख उत्तम रहेगा.
वृश्चिक-आपकी बुद्धि और कौशल से हर जगह सराहना मिलेगी, चिंतित इच्छाओं की पूर्ति होगी. व्यवसाय में शुभ परिवर्तन आएगा, आर्थिक लाभ होगा, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा होगी, मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होगा, और भूमि-जायदाद से संबंधित कार्य सफल होंगे.
धनु-आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे, जिससे सामाजिक और राजनीतिक व्यक्तियों के लिए कुछ विशेष करने का अच्छा अवसर मिलेगा. किसी बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने में कई लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. विद्यार्थियों को परीक्षा और प्रतियोगिताओं में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.
मकर-आपके रहन-सहन, भोजन, और निवास स्थान में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. आत्मविश्वास में सुधार होगा, पारिवारिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी, और विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी. सामाजिक और राजनीतिक संपर्कों का लाभ मिलेगा.
कुंभ-आपका स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता में वृद्धि होगी, आपकी आय में बढ़ोतरी होगी, और नए परिचयों का अवसर मिलेगा. माता-पिता या अन्य वरिष्ठ व्यक्तियों के प्रति सम्मान की भावना बढ़ेगी. घर में सुख-शांति का माहौल बनेगा और आपकी इच्छाएं पूरी होंगी.
मीन-आपको अपने कार्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए. कार्यक्षेत्र में प्रशंसा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा. आपके धैर्य, गंभीरता और सहनशीलता के कारण परिवार में महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










