Cancer Monthly Horoscope October 2025: कर्क राशि वालों की पुरानी समस्याएं दूर होंगी, पढ़ें मासिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Sep 2025 6:32 AM

विज्ञापन

कर्क राशि अक्टूबर 2025 का मासिक राशिफल

Cancer Monthly Horoscope October 2025: कर्क राशि वालों के लिए अक्टूबर 2025 का महीना वैसे तो औसत रहेगा, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा का मासिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए, ताकि आप पूरे माह की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

Cancer Monthly Horoscope October 2025: अक्टूबर का महीना कर्क राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा. परिवार में सामान्यतः शांति बनी रहेगी. हालांकि मंगल की अनुकूल स्थिति न होने के कारण बीच-बीच में छोटे-मोटे विवाद उत्पन्न हो सकते हैं. आपकी समझदारी और धैर्य परिवार के रिश्तों को बनाए रखने में सहायक साबित होगी. 9 अक्टूबर के बाद परिवार में तनाव बढ़ सकता है, लेकिन माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा. इस माह अचानक खर्च बढ़ सकता है, इसलिए वित्तीय मामलों में समझदारी से निर्णय लें.

व्यापार और नौकरी

व्यापारियों के लिए यह महीना सावधानी के साथ निवेश करने का समय है. बड़े निवेश या जोखिम लेने से बचें. व्यवसाय के मामले में चिंता की जरूरत नहीं है, आमदनी सामान्य रहेगी. 17 अक्टूबर के बाद बकाया पैसा मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों के लिए माह की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है, लेकिन अधिकारियों का सहयोग मिलने से कार्य क्षेत्र में संतुलन बना रहेगा. आपका प्रदर्शन अनुकूल रहेगा और वेतन वृद्धि की संभावना भी बन सकती है.

शिक्षा और करियर

विद्यार्थियों के लिए अक्टूबर का महीना बेहद सकारात्मक रहेगा. ग्रहों का सहयोग शिक्षा में उन्नति के लिए अनुकूल रहेगा. उच्च शिक्षा की पढ़ाई कर रहे छात्र, खासकर मेडिकल, इलेक्ट्रॉनिक या इलेक्ट्रिक से जुड़े कोर्स, अच्छे परिणाम पाएंगे. भाषा, साहित्य, पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई कर रहे छात्र भी लाभान्वित होंगे. करियर में प्रदर्शन मजबूत रहेगा और नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने की संभावना है.

लव लाइफ और वैवाहिक जीवन

प्रेम जीवन में छोटे-मोटे विवाद उत्पन्न हो सकते हैं. रिश्तों की गहराई और चुनौतियों दोनों का अनुभव होगा. आपके विचार और व्यवहार का असर सीधे पार्टनर पर पड़ेगा. सिंगल लोगों के लिए इस माह पार्टनर से लगाव बढ़ सकता है, बशर्ते आपसी समझदारी बनी रहे. विवाहित जीवन में आपसी तालमेल रहेगा और पुरानी समस्याएं दूर होंगी.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के मामले में अक्टूबर महीना मिला-जुला रहेगा. शनि आठवें भाव में होने के कारण गंभीर समस्या नहीं होगी, लेकिन अपनी आदतों पर ध्यान देना जरूरी है. डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से जुड़े लोग सतर्क रहें. हल्की चोट या चोट लगने का खतरा बना रहेगा. अंतिम सप्ताह में स्वास्थ्य कुछ अस्थिर रह सकता है.

लकी नंबर और उपाय

इस माह कर्क राशि वालों का लकी नंबर 8 और लकी कलर सफेद रहेगा. स्वास्थ्य, नौकरी और रिश्तों में सफलता के लिए ग्रहों की शांति हेतु अपनी दिनचर्या में सकारात्मक उपाय अपनाएं.

यदि आप अपनी जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न या व्रत-त्योहारों से जुड़ी सलाह चाहते हैं तो संपर्क करें:

8080426594 / 9545290847
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola