Aries Monthly Horoscope September 2025: अविश्वास की स्थिति बन सकती है, पढ़ें मेष राशि का सितंबर 2025 माह का राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 Aug 2025 6:02 AM

विज्ञापन

मेष राशि का सितंबर 2025 माह का राशिफल

Aries Monthly Horoscope September 2025: मेष राशि वालों के लिए सितंबर का महीना चुनौतियों और अवसरों से भरा रहेगा. करियर में मेहनत रंग लाएगी, हालांकि सहकर्मियों से तालमेल जरूरी रहेगा. आर्थिक पक्ष मध्यम रहेगा, खर्च बढ़ सकते हैं. पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहेंगे. स्वास्थ्य और मानसिक शांति के लिए दिनचर्या में अनुशासन बनाए रखना होगा.

विज्ञापन

Aries Monthly Horoscope September 2025: सितंबर का महीना शुरू होते ही हर व्यक्ति जानना चाहता है कि यह समय उनके लिए कैसा रहेगा. मेष राशि वालों के लिए क्या पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी? व्यापार में लाभ होगा या नुकसान? करियर में तरक्की मिलेगी या रुकावटें आएंगी? इन्हीं सवालों का जवाब दे रहे हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा, जिन्होंने वृष राशि के जातकों के लिए ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के आधार पर यह मासिक भविष्यफल तैयार किया है.

पारिवारिक जीवन

सितंबर का महीना मेष राशि वालों के लिए पारिवारिक दृष्टि से मिलाजुला रहेगा. देवगुरु की अनुकूल स्थिति से परिवार में सामंजस्य और सम्मान का वातावरण रहेगा. भाई-बहन सहयोग करेंगे. हालांकि, 13 सितंबर के बाद संपत्ति से जुड़े विवाद सामने आ सकते हैं, इसलिए बातचीत में संयम और सावधानी बरतें. इस माह परिवार में किसी नए कार्य को लेकर योजना भी बन सकती है.

नौकरी और व्यापार

व्यापारियों के लिए यह महीना औसत रहेगा, लेकिन मनोबल बनाए रखें. व्यस्तता बनी रहेगी और 13 सितंबर के बाद व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं. निवेश करने का यह सही समय है. नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और बोझ बढ़ता दिखेगा. समय प्रबंधन जरूरी होगा. विदेश में नौकरी की योजना बना रहे लोगों को सफलता मिलने की संभावना है.

शिक्षा और करियर

विद्यार्थियों के लिए यह माह बेहद अनुकूल रहेगा. पढ़ाई में ऊर्जा और एकाग्रता बनी रहेगी. तकनीकी क्षेत्र के छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. करियर में जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना आवश्यक है.

प्रेम और वैवाहिक जीवन

प्रेम जीवन में सावधानी की आवश्यकता है. पार्टनर के साथ संवाद करते समय गलतफहमी या अविश्वास की स्थिति बन सकती है. संबंधों को बचाने के लिए धैर्य और समझदारी जरूरी होगी. सिंगल जातकों को जल्दबाजी में रिश्ता जोड़ने से बचना चाहिए. दांपत्य जीवन मधुर रहेगा और गृहस्थ जीवन में आपसी सहयोग से रिश्ता और मजबूत बनेगा.

स्वास्थ्य

इस माह स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. मौसमी बीमारियां जैसे बुखार, सर्दी-जुकाम परेशान कर सकती हैं. 13 सितंबर के बाद आंखों से जुड़ी समस्या या चोट-मोच का खतरा भी रहेगा. स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें.

शुभ अंक और रंग

  • लकी नंबर: 1
  • लकी कलर: गुलाबी

उपाय

  • मंगलवार को गुड़ का दान करें.
  • मंगल मंत्र का जाप करें.
  • प्रत्येक मंगलवार को भगवान विष्णु की पूजा अवश्य करें.

जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न परामर्श और व्रत-त्योहार से जुड़ी जानकारी के लिए संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola