वृश्चिक राशिफल 12 फरवरी 2026: आर्थिक संकटों से मिलेगी राहत, आमदनी के खुलेंगे नए स्रोत

आज का वृश्चिक राशिफल 12 फरवरी 2026
Aaj Ka Vrishchik Rashifal 12 Febuary 2026: आज 12 फरवरी 2026, दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का प्रभाव रहेगा. सूर्य और मंगल मकर राशि में बैठकर आपके भीतर कुछ बड़ा करने का जुनून पैदा कर रहे हैं. बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में एक साथ हैं, जो नए आइडियाज और सोशल नेटवर्किंग के लिए बहुत प्रभावी हैं. चंद्रमा आज वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे मन में सकारात्मक विचार आएंगे. गुरु मिथुन में, शनि मीन में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं.
Aaj Ka Vrishchik Rashifal 12 Febuary 2026: वृश्चिक राशि (Scorpio)- मंगल की मजबूत स्थिति धन संबंधित समस्याओं को सुलझाएगी और आर्थिक सुधार लाएगी. आर्थिक रूप से आज का दिन काफी राहत भरा रहने वाला है. पैसों की तंगी खत्म होगी और आमदनी के नए सोर्स मिलेंगे. स्टूडेंट्स को पढ़ाई में उम्मीद के मुताबिक रिजल्ट न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है. शाम का समय पेरेंट्स के साथ बिताएं, अच्छा महसूस होगा.
करियर-बिजनेस: मंगल की मजबूत स्थिति आज आपकी पैसों से जुड़ी सारी समस्याओं को खत्म कर देगी. आमदनी के नए सोर्स मिलेंगे और अटका हुआ पैसा भी वापस आ सकता है. करियर के लिहाज से दिन प्रोग्रेसिव है, बस स्टूडेंट्स को आज अपनी पढ़ाई पर ज्यादा फोकस करना होगा क्योंकि मेहनत के बिना रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं मिलेंगे.
लव लाइफ: आज आप अपनी लव लाइफ और फैमिली के बीच बहुत अच्छा बैलेंस बना पाएंगे. पार्टनर के साथ किसी सीरियस मुद्दे पर बातचीत हो सकती है जो रिश्ते को और मजबूत बनाएगी. शाम का समय पेरेंट्स के साथ बिताएं, उनकी सलाह आपके बहुत काम आएगी.
हेल्थ: सेहत के मामले में दिन बहुत राहत भरा रहने वाला है. पुरानी बीमारियों में सुधार होगा और आप शारीरिक रूप से काफी स्ट्रॉन्ग महसूस करेंगे. मंगल की ऊर्जा आपको एक्टिव रखेगी, बस अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं. पर्याप्त पानी पीते रहें ताकि बॉडी डिटॉक्स होती रहे.
सावधानी: पढ़ाई में आलस्य न दिखाएं, वरना पिछड़ सकते हैं.
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.
शुभ अंक- 3.
शुभ रंग- हरा
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- पंचांग 12 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की दशमी उपरांत एकादशी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
Also Read:- प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




