ePaper

Aaj Ka Singh Rashifal 29 December 2025: सिंह राशि वालों को सफलता मिलेगी या बढ़ेगी परेशानी? जानें आज का राशिफल

Updated at : 29 Dec 2025 11:40 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj ka Singh Rashifal 29 December 2025

आज का सिंह राशिफल 29 दिसंबर 2025

Aaj Ka Singh Rashifal 29 December 2025 December 2025: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन सोमवार. पढ़ें आज का दैनिक सिंह राशिफल.

विज्ञापन

Aaj Ka Singh Rashifal 29 December 2025: आज 29 दिसंबर 2025, दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रहेगी उपरांत दशमी तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा प्रातः 07 बजकर 41 मिनट तक मीन राशि उपरांत मेष राशि मे प्रवेश करेंगे और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. बुध वृश्चिक राशि मे दोपहर 01:00 बजे तक रहेंगे उपरांत धनु राशि मे प्रवेश करेंगे , देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में ,केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन सोमवार ….

Singh Aaj Ka Rashifal सिंह आज का राशिफल

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास, साहस और निर्णायक कदम उठाने का संकेत दे रहा है. दृक पंचांग के अनुसार ग्रहों की स्थिति आपको नेतृत्व क्षमता प्रदान करेगी.
करियर / बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन प्रभावशाली रहेगा.वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट हो सकते हैं और पदोन्नति या प्रशंसा के योग बन रहे हैं. व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक है.
रिलेशनशिप: पारिवारिक और प्रेम संबंधों में आज उत्साह और गर्मजोशी बनी रहेगी. जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्ता और मजबूत होगा. प्रेम संबंधों में भावनाओं की स्पष्टता रहेगी और आप अपने मन की बात खुलकर कह पाएंगे.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा का स्तर ऊंचा बना रहेगा. हालांकि अत्यधिक कार्यभार के कारण थकान महसूस हो सकती है.
सावधानी: आज अहंकार या क्रोध से बचना आवश्यक है. किसी से अनावश्यक बहस न करें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है. जल्दबाज़ी में कोई बड़ा निर्णय न लें.
उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें और“ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का 11 या 21 बार जाप करें. गुड़ या गेहूं का दान करना शुभ रहेगा.
शुभ रंग: सुनहरा और नारंगी
शुभ अंक: 1 और 3

चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581

Also Read: Weekly Rashifal: साल 2026 का पहला सप्ताह इन 5 राशि वालों के लिए रहेगा टाइट, पार्टनर से होगा मतभेद, पढ़ें सप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola