Aaj Ka Rashifal: मकर राशि वालों के पारिवारिक सुख-साधन बढ़ेंगे, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 30 सितंबर का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Sep 2025 6:10 AM
आज 30 सितंबर का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 30 September 2025: आज, 30 सितंबर को ग्रहों की स्थिति आपके जीवन में नए अवसर और चुनौतियां लेकर आएगी. नौकरी, व्यापार और व्यक्तिगत संबंधों में संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण रहेगा. परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा, वहीं पुराने उलझे कार्यों में प्रगति संभव है. ध्यान, संयम और धैर्य से दिन सफल रहेगा. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा आज का दिन आपके लिए खास क्या लेकर आया है.
Aaj Ka Rashifal 30 September 2025: आज मंगलवार 30 सितंबर का दिन आपकी राशिफल के अनुसार मिलाजुला रहेगा। किसी कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ के योग हैं. परिश्रम का फल मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य और पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देना आवश्यक है. आज अपने धैर्य और विवेक से कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से संभाल सकते हैं. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है.
मेष: आज रोग, शोक और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी. सुख-सुविधा और आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ेंगे. व्यापारिक यात्रा लाभप्रद सिद्ध होगी. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और अधूरे कार्य पूरे होंगे.
वृष: परिश्रम और प्रयत्न से जटिल समस्याओं का समाधान होगा. कर्मक्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा. मान-यश-प्रतिष्ठा और पुरस्कार की प्राप्ति संभव है. नए कामों में लाभ मिलेगा और परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे.
मिथुन: रोजगार या व्यापार में सफलता मिलने के योग हैं. माता-पिता और प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा. उद्योग-व्यापार में प्रगति होगी. परिवार में विवाहादि शुभ कार्यों की योजना बनेगी और भौतिक सुख-सुविधा प्राप्त होगी.
कर्क: विद्या और प्रतिभा का विकास होगा. परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. मित्र और स्वजन सहयोग देंगे. नए लोगों से परिचय लाभदायक रहेगा. पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा.
सिंह: कठिन परिश्रम से आजीविका में सफलता और आत्मबल में वृद्धि होगी. विपरीत परिस्थितियों में सुधार होगा. व्यवसाय में आशातीत लाभ और परिवार के लिए मनोरंजन-साधन बनेंगे. गृह, भूमि और वाहन सुख की प्राप्ति होगी.
ये भी पढ़ें: आज 30 सितंबर 2025 का अभिजीत मुहूर्त और ब्रह्म मुहूर्त, जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
कन्या: नौकरी और व्यापार में सुधार होगा. नई आशाओं का उदय होगा. धैर्य और साहस से कार्य पूरे होंगे. दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
तुला: परिस्थितियों में सुधार होगा. नौकरी में बदलाव की संभावना है. परिश्रम से इच्छित सफलता मिलेगी. आर्थिक संतुलन बनाए रखने में सफलता मिलेगी, लेकिन परिवारिक खर्च बढ़ सकते हैं.
वृश्चिक: स्वास्थ्य में सतर्कता आवश्यक है. नौकरी में शुभ परिवर्तन और आर्थिक लाभ होंगे. मित्र और परिवार का सहयोग मिलेगा. जमीन-जायदाद संबंधी कार्य सफल होंगे.
धनु: आत्मविश्वास बढ़ेगा. रुके हुए कार्य प्रगति करेंगे. सामाजिक और धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी. बड़े योजनाओं को साकार करने के लिए सहयोग मिलेगा.
मकर: आजीविका की चिंता दूर होगी. साहसिक कार्य में सफलता मिलेगी. पारिवारिक सुख-साधन बढ़ेंगे. विरोधियों पर विजय और सामाजिक-राजनीतिक संपर्क का लाभ होगा.
कुंभ: लाभकारी प्रयास सफल होंगे. स्वजन और मित्रों का सहयोग मिलेगा. आमदनी में वृद्धि होगी. घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं.
मीन: चिन्तनीय वातावरण से मुक्ति मिलेगी. परिश्रम का फल मिलेगा. परिवार और कर्मक्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य सफल होंगे. नौकरी में सहयोगियों से मनमुटाव की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










