Aaj Ka Rashifal: धनु राशि वालों के नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जिससे लाभ होगा, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 21 अक्टूबर का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 21 Oct 2025 6:52 AM
आज 21 अक्टूबर का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 21 October 2025:आज 21 अक्टूबर, मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहा है. आज ग्रहों की चाल नए परिवर्तन लेकर आ रही है, जिससे कुछ जातकों को उन्नति के अवसर मिलेंगे तो कुछ को संयम रखने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का राशिफल और जानें दिनभर का पूरा हाल.
Aaj Ka Rashifal 21 October 2025: आज मंगलवार 21 अक्टूबर का दिन बारह राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आया है. कुछ लोगों को करियर और धन लाभ के योग हैं, जबकि कुछ को स्वास्थ्य और निर्णयों में सावधानी रखनी होगी. जानें प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से कैसा रहेगा आपका आज का दिन – प्रेम, काम और परिवार के नजरिए से.
मेष: परिवार में कोई शुभ या मांगलिक कार्य पूरा होगा. नजदीकी लोगों से सहयोग मिलेगा. हालांकि स्वास्थ्य, कर्ज या शत्रुओं की वजह से थोड़ी चिंता बनी रहेगी. खर्च बढ़ सकता है, लेकिन धार्मिक या सामाजिक कार्यों में सफलता से मन खुश रहेगा.
वृषभ: समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. नौकरी और व्यापार में सफलता मिलने की संभावना है. किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से अटके काम पूरे होंगे. नए आय स्रोत बनेंगे और विवादित मामलों में जीत मिलेगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
मिथुन: आपकी समझदारी और चतुराई से काम बनेंगे. व्यापार और नौकरी में सुधार होगा. यात्रा से लाभ होगा और रुका हुआ पैसा मिल सकता है. धन, वस्त्र और आभूषण की प्राप्ति के योग हैं. सहयोगियों से अच्छे संबंध बने रहेंगे.
कर्क: सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सराहना मिलेगी. मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है. नौकरी में सकारात्मक बदलाव होगा. विद्यार्थियों को सफलता के अवसर मिलेंगे. वैवाहिक जीवन में खुशहाली और तालमेल रहेगा.
सिंह: गुस्सा और उतावलेपन पर नियंत्रण रखें. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. कामों में रुकावट आने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है. धैर्य बनाए रखें, समय के साथ स्थिति सुधरेगी.
कन्या: नौकरी में पदोन्नति या स्थानांतरण की संभावना है. अधूरे कार्य पूरे होंगे. आर्थिक लाभ होगा और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. व्यापार में रुकावटें दूर होंगी. संपत्ति या वाहन से लाभ मिलेगा.
तुला: छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी. परिवार में मांगलिक कार्य होंगे. नौकरी में उन्नति की संभावना है. बेरोजगारों को प्रयासों से रोजगार का अवसर मिलेगा. स्वजन-मित्रों का सहयोग रहेगा.
वृश्चिक: शुभ समाचार मिलेगा. व्यापार में सुधार होगा और धन लाभ के योग हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा. आपकी बुद्धि और वाणी से मुश्किल काम भी आसानी से पूरे होंगे.
धनु: मनचाही सफलता मिलेगी. प्रतियोगी परीक्षा और उच्च शिक्षा से जुड़े युवाओं के लिए अच्छा समय है. विरोधी भी आपकी तारीफ करेंगे. नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जिससे लाभ होगा.
मकर: आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. परेशानियां दूर होंगी. घर-परिवार में शांति का माहौल रहेगा. मित्रों से सहयोग और लाभ मिलेगा. सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में सफलता के योग हैं.
कुंभ: पुराने मामले दोबारा सामने आ सकते हैं, लेकिन समझदारी से हल हो जाएंगे. सेहत का ध्यान रखें. मानसिक तनाव हो सकता है, पर मेहनत से जरूरी काम पूरे होंगे.
मीन: सेहत में सुधार होगा. रुका धन मिलेगा. रोजी-रोजगार में उन्नति होगी. छात्रों को सफलता मिलेगी. प्रियजनों से संबंध मजबूत होंगे और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










