Aaj Ka Rashifal 28 August 2025: धन, करियर, स्वास्थ्य और रिश्तों पर कैसा रहेगा असर, जानें मेष से लेकर मीन राशि का 28 अगस्त का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Aug 2025 7:21 AM
आज गुरुवार 28 अगस्त का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 28 August 2025: आज का दिन ज्यादातर राशियों के लिए संतुलन और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। कुछ जातकों को करियर और आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा तो कुछ को संबंधों और स्वास्थ्य में सावधानी बरतनी होगी। पढ़ें 28 अगस्त 2025 का राशिफल और जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिर्विद डॉ श्रीपति त्रिपाठी से दैनिक राशिफल के जरिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Rashifal 28 August 2025: 28 अगस्त 2025 का दिन सभी राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियाँ लेकर आया है। कहीं धन लाभ और मान-सम्मान बढ़ेगा तो कहीं स्वास्थ्य और खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्या डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आपकी राशि का हाल—
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा. किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात संभव है. मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए श्रीसूक्त का पाठ करें.
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: गुलाबी
Aaj Ka Panchang: आज 28 अगस्त 2025 का ये है पंचांग, जानिए शुभ-अशुभ समय और पावन योग
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय भाग्योदय लेकर आया है. मनोनुकूल परिस्थितियों से मन प्रसन्न रहेगा. धन-समृद्धि के लिए भगवान कुबेर की आराधना लाभकारी रहेगी.
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: नीला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को भागदौड़ से राहत मिलेगी. मान-सम्मान में वृद्धि होगी और मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. हनुमान चालीसा का पाठ विशेष लाभकारी रहेगा.
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: हरा
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के घर में मांगलिक अवसर के योग हैं. संतान सुख की प्राप्ति होगी, लेकिन खर्च अधिक रहेगा. अतः सोच-समझकर ही धन व्यय करें.
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: पीला
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों की समस्याओं में कमी आएगी. आय स्थिर बनी रहेगी और विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं. भक्ति और पूजा-पाठ से मानसिक शांति बनी रहेगी.
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: लाल
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे. सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव संभव है.
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: नीला
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए अच्छी खबर मिलने के योग हैं. रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. मानसिक शांति के लिए ध्यान और मेडिटेशन करना लाभदायक रहेगा.
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: हरा
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों का समय श्रेष्ठ रहेगा. अचानक रुके हुए काम बनने लगेंगे और मित्रों का सहयोग मिलेगा. हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतनी होगी.
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: नारंगी
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के संघर्ष का दौर अब समाप्त होगा. भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन किसी भी प्रकार का लेन-देन सोच-समझकर ही करें.
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: पीला
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को अनावश्यक खर्च से मन अशांत हो सकता है. घर में शुभ अवसर के योग हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा.
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: पीला
कुम्भ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए समय बेहद शुभ है. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी. हनुमान चालीसा का पाठ लाभप्रद रहेगा.
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: पीला
मीन राशि
मीन राशि के अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं. भाग्य साथ देगा, लेकिन चोट-चपेट से बचने के लिए सावधानी आवश्यक है.
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: गुलाबी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










